फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Fire in the field due to unknown reasons, spread over 100 acres

Yamuna Nagar News: अज्ञात कारणों से खेत में लगी, 100 एकड़ तक फैली

Thu, 23 Apr 2026 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 23 Apr 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Fire in the field due to unknown reasons, spread over 100 acres
गांव छारी में ट्रैक्टरों से आग पर काबू पाते ग्रामीण। संवाद - फोटो : Archive
रादौर। गांव छारी में बुधवार को अज्ञात कारणों से लगी आग से करीब 100 एकड़ में खड़े गेहूं के फाने व एक एकड़ में लगी गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। तेज हवा होने के कारण आग एक से दूसरे खेत में फैलती गई, जिस पर काबू पाने में कई मशक्कत करनी पड़ी। ग्रामीणों ने दमकल को सूचना दी, परंतु कोई गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची। सूचना मिलने पर 112 नंबर की गाड़ी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने ट्रैक्टरों व पुलिस कर्मचारियों की सहायता से दो घंटे की कड़ी मश्क्कत के बाद आग पर काबू पाया। गेहूं की फसल व लगभग 100 एकड़ फाने जलने से ग्रामीणों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। छारी निवासी नायब सिंह की एक एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल व पांच एकड़ के फाने, प्रिंस के 12 एकड़ के फाने, जसपाल खजूरी के ती एकड़ के फाने, गुरुचरण सिंह के 10 एकड़ के फाने, रतन सिंह पलाका के आठ एकड़ के फाने व अन्य किसानों के फाने जलकर नष्ट हो गए। इससे ग्रामीणों को सूखे चार की समस्या पैदा हो गई है। ग्रामीण नायब सिंह, प्रिंस, जयपाल, गुरुचरण सिंह, रतन कांबोज ने बताया कि बुधवार दोपहर को करीब साढ़े 3 बजे गांव छारी में सड़क किनारे अज्ञात कारणों से खेत में आग लग गई। हवा तेज होने से आग तेजी से दूसरे एकड में खड़े फानो में फैलने लगी। ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड व डायल 112 को आग लगने की सूचना दी। सूचना मिलने पर डायल 112 की गाड़ी मौके पर पहुंची। परंतु फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची। तब ग्रामीणों ने पारस, वरयाम सिंह, अंकित, वंश, नरेंद्र, अंशुल ने ट्रैक्टरों की सहायता से आग पर काबू पाया। आग इतनी तेजी से फैली की देखते ही देखते लगभग 100 एकड़ के फाने व एक एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ी के न पहुंचने पर ग्रामीणों में भारी रोष दिखाई दिया। लंबे समय से रादौर क्षेत्र के लोग सरकार व प्रशासन से फायर ब्रिगेड सेंटर खोले जाने की मांग करते आ रहे हैं।
विज्ञापन

गांव छारी में ट्रैक्टरों से आग पर काबू पाते ग्रामीण। संवाद

गांव छारी में ट्रैक्टरों से आग पर काबू पाते ग्रामीण। संवाद- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed