फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Fire in plywood factory, burning of goods including machinery

प्लाईवुड फैक्टरी में आग, मशीनरी सहित सामान जलकर खाक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Fire in plywood factory, burning of goods including machinery
Fire in plywood factory, burning of goods including machinery - फोटो : Yamuna Nagar
यमुनानगर। बिलासपुर रोड स्थित गांव तारनवाला में स्थित प्लाईवुड फैक्टरी कोनिफर इंडस्ट्रीज में आग लग गई। घटना तड़के चार बजे की है। आग से मशीनरी सहित लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया। यह फैक्टरी जगाधरी के रोहित की है। हालांकि मौके पर दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची थी। दमकल कर्मियों ने करीब साढ़े तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जिस समय आग लगी उस दौरान गार्ड नीरज मौके पर था।
विज्ञापन

रोजाना समय से कर देते थे फैक्टरी बंद
फैक्टरी के मालिक रोहित बताते हैं सुबह आठ से रात आठ बजे तक फैक्टरी में काम होता था। उसके बाद सभी चले जाते थे। गार्ड ही रहता था। वीरवार सुबह सवा चार बजे के करीब गार्ड ने फोन कर उन्हें आग लगने के बारे में जानकारी दी लेकिन तब वे सो रहे थे। आग लगने की बात सुनते ही हैरान हो गए और तुरंत परिवार सदस्यों के साथ मौके पर पहुंचे। यहां आकर देखा तो फैक्टरी में आग लगी हुई थी। काफी घना धुआं निकल रहा था। उन्होंने बताया कि आग लगने से प्लाई सीवर, मशीनरी, शेड और सोलर प्लांट खाक हो गए। उन्होंने बताया कि तीन साल पहले ही इस फैक्टरी को लगाया है। इससे पहले कोई आग की घटना नहीं हुई लेकिन वीरवार की सुबह आग अचानक कैसे लग गई पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed