फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Fire broke out in handloom shop in Yamunanagar six fire tenders control fire

Haryana: हैंडलूम की दुकान में लगी आग, दमकल विभाग की छह गाड़ियों ने पाया काबू, लाखों का सामान राख

Fri, 22 Nov 2024 06:58 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 22 Nov 2024 06:58 PM IST
सार

हरियाणा के यमुनानगर में शुक्रवार को एक दुकान आग की भेंट चढ़ गई। शहर में हैंडलूम की दुकान में अचानक आग लग गई। दमकल की छह गाड़ियों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक लाखों का सामान राख हो चुका था।

विज्ञापन
Fire broke out in handloom shop in Yamunanagar six fire tenders control fire
दुकान से उठती आग की लपटें। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के यमुनानगर शहर के व्यस्त बाजार में स्थित हैंडलूम की दुकान में अचानक आग लग गई। आग की लपटें देखकर पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। तुरंत ही इसकी सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी गई। दमकल विभाग की आधा दर्जन गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर बमुश्किल आग पर काबू पाया। उधर, जब तक आग पर काबू किया गया। तब तक दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान खाक हो गया।
विज्ञापन



 
हादसा शुक्रवार को यमुनानगर की छोटी लाइन स्थित मार्केट में हुआ। बाजार में सीताराम कलेक्शन के नाम से हैंडलूम की दुकान है। दो मंजिला दुकान में कंबल व अन्य सामान रखा था। दुकानदार दोपहर करीब 12 बजे दुकान को बंद कर गोदाम से सामान लेने के लिए गए। उसी समय दुकान में अचानक आग लग गई। आग की लपटों ने दुकान को पूरी तरह से अपनी चपेट में ले लिया। दुकान से आग की लपटें उठती देखकर आस-पास के लोगों ने दमकल विभाग को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन


आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। हालांकि अंदाजा लगाया जा रहा है कि दुकान में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी है। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed