{"_id":"671976cb97b2297e980827f4","slug":"fire-breaks-out-in-warehouse-of-electrical-parts-manufacturing-company-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1002-127359-2024-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: बिजली के पार्ट्स बनाने वाली कंपनी के गोदाम में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: बिजली के पार्ट्स बनाने वाली कंपनी के गोदाम में लगी आग
Thu, 24 Oct 2024 03:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 24 Oct 2024 03:50 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। खजूरी रोड पर बिजली पार्ट्स बनाने वाली फैक्ट्री के गोदाम में आग लग गई। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। उधर, आग लगने से फैक्ट्री में लाखों रुपये का नुकसान हो गया। एफएसओ नरेंद्र सिंह ने बताया कि खजूरी रोड पर हरप्रीत सिंह कॉम्पैक इंटरनेशनल के नाम से बिजली केबल के ज्वाइंट बनाने की फैक्ट्री है। मंगलवार देर शाम को फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। आग की लपटें देखकर आस-पास के क्षेत्र में खलबली मच गई। तुरंत ही इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई।
सूचना मिलते ही खजूरी फायर स्टेशन के पास से एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन, आग अधिक होने के कारण यमुनानगर फायर स्टेशन से दो अतिरिक्त गाड़ी भेजी गई। करीब दो घंटे की भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। उधर, आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया।
-- -- -- -- --