ग्राउंड रिपोर्ट: यमुनानगर की GTB प्लाई टिंबर फैक्टरी लगी आग, करीब 100 दमकल गाड़ियां आग बुझाने में लगी
दमकल कर्मचारी ललित कालड़ा ने बताया कि देर रात सूचना के आधार पर पुराना सहारनपुर रोड के पुराना हमीदा में जीटीबी टिंबर फैक्ट्री में देर रात भीषण आग लगने की सूचना मिली थी, जिससे फैक्ट्री में रखा तैयार माल और कच्चा माल जलकर राख हो गया।
विस्तार
यमुनानगर के पुराना सहारनपुर रोड पर जीटीबी प्लाई टिंबर फैक्ट्री में रात के समय भयंकर आग लग गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया, लेकिन समय रहते वहां पर मौजूद कर्मचारियों ने देखा और तुरंत फैक्ट्री मालिक को सूचित किया। फैक्ट्री मालिक ने दमकल विभाग को सूचित किया और मौके पर दमकल की कई गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू पाना शुरू कर दिया। आग इतनी भयंकर थी कि दमकल की एक के बाद एक कई गाड़ियां आती रही और आग पर काबू पाने का प्रयास करते रहे। वहां पर मौजूद दमकल कर्मचारियों ने बताया कि आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया लेकिन आग ज्यादा भयानक होने की वजह से टिंबर फैक्ट्री में रखा सारा सामान व मशीनरी जलकर राख हो गई है। रात के समय से चल रही आग पर बुझाने की कार्रवाई सुबह तक चलती रही
अब तक करीब 100 दमकल गाड़ियां आग बुझाने में लगी हैं- ललित कालड़ा
दमकल कर्मचारी ललित कालड़ा ने बताया कि देर रात सूचना के आधार पर पुराना सहारनपुर रोड के पुराना हमीदा में जीटीबी टिंबर फैक्ट्री में देर रात भीषण आग लगने की सूचना मिली थी, जिससे फैक्ट्री में रखा तैयार माल और कच्चा माल जलकर राख हो गया। दमकल की 8 गाड़ियों ने आवाजाही से लगभग 30 से 35 चक्कर लगा चुकी हैं, 12 घंटे में आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण अज्ञात है लेकिन इस घटना में करोड़ों का नुकसान होने की अंदेशा है। हालांकि आग से किसी भी जान या घायल होने की कोई सूचना नहीं है। लेकिन रात 12 बजे से लगी आग पर काबु पाने के लिए सुबह तक दमकल की गाड़ियां मौके पर रही। ललित कालड़ा ने अपील की है कि फैक्ट्रियों में होने वाले नुकसान को मालिक भी रोक सकते है अगर फैक्ट्री में आग बुझाने के यंत्रों को उचित मात्रा में रखा जाए।
सेक्टर-17 निवासी हरमनप्रीत सिंह ने कहा कि फैक्ट्री में पुराना सहारनपुर रोड के पुराना हमीदा में उनकी कच्चा व पक्का माल बनाने की फैक्ट्री है जिसमें लकड़ी से मशीन को पैकिंग करने का सामान बनाया जाता है। देर रात को कर्मचारियों ने सूचित किया और तुरंत दमकल केंद्र में सूचना दी जिससे दमकल की गाड़ियों की गिनती करना संभव नहीं हो पाया। फैक्ट्री में आग भयंकर होती देख कर्मचारियों के पीछे की दीवार को भी तोड़ दिया और आग पर काबु पाया। भड़की आग से पूरी फैक्ट्री सीलिंग के साथ बिल्डिंग का एक हिस्सा गिर गया। फैक्ट्री में आग लगने का कारण तो स्पष्ट नहीं हो सका है।