फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Fine of lakhs of rupees on overloaded vehicles

Yamuna Nagar News: ओवरलोड वाहनों पर लाखों रुपए का जुर्माना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Sep 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Fine of lakhs of rupees on overloaded vehicles
डीटीओ की टीम ने देर रात ओवरलोड़ पर कार्रवाई की। इस दौरान टीम के सदस्यों ने 23 वाहनों की जांच करते हुए उन पर करीब 9 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया। टीम की सूचना पर ओवरलोड वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। जिससे वाहन चालक कार्रवाई से बचते हुए दिखाई दिए। एक वाहन चालक ने तो कार्रवाई से बचने के लिए सड़क के बीचो बीच ही रेत खाली कर दिया। टीम के जाने के बाद ओवरलोड वाहनों की पहिया फिर से सड़क पर चलना शुरू हो गया। डीटीओ इंस्पेक्टर विकास यादव ने बताया कि ओवरलोड वाहनों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने के लिए निरंतर कार्रवाई की जा रही है। पिछले तीन दिनों से टीम जठलाना एरिया में सक्रिय है और खनन सामग्री से भरे ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई कर रही है। उन्होंने ओवरलोड वाहन चालकों को सचेत करते हुए कहा कि वाहन में नियम अनुसार ही सामग्री लोड करें। अगर नियम तोड़े गए तो कार्रवाई होगी। ओवरलोड को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed