फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Financial assistance of Rs 2.87 lakh given to the persons injured in the accident

Yamuna Nagar News: दुर्घटना में घायल पात्रों को 2.87 लाख की दी आर्थिक सहायता

Wed, 30 Jul 2025 03:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 30 Jul 2025 03:20 AM IST
विज्ञापन
Financial assistance of Rs 2.87 lakh given to the persons injured in the accident
लाडवा। हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष सुमन सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रदेश के हर वर्ग के कल्याण के लिए योजनाएं बनाकर उन्हें प्रभावी रूप से लागू कर रहे हैं। भाजपा सरकार अंत्योदय की भावना से कार्य कर रही है, जिसके अंतर्गत अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को पहले लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एक लाख से कम आय वाले परिवारों के लिए सबसे अधिक योजनाएं लागू की गई हैं। ये विचार सुमन सैनी ने मंगलवार को लाडवा के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किए। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री किसान एवं खेतीहर मजदूर जीवन सुरक्षा योजना के तहत लाडवा क्षेत्र के दो पात्र व्यक्तियों को चेक वितरित किए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री किसान एवं खेतीहर मजदूर जीवन सुरक्षा योजना के तहत खेती या संबंधित कार्य करते समय दुर्घटना होने पर सरकार आर्थिक सहायता प्रदान करती है। अब इस योजना की आयु सीमा 65 से बढ़ाकर 75 वर्ष कर दी गई है ताकि अधिक से अधिक किसान और मजदूर लाभ उठा सकें। इस दौरान उन्होंने दबखेड़ा गांव निवासी किरण देवी को 37,500 रुपये की सहायता दी। उनकी उंगली चारा काटने की मशीन में आकर कट गई थी। इसके अलावा करंट लगने की दुर्घटना का शिकार हुए बाबैन निवासी सतीश कुमार को उन्हाेंने 2.50 लाख रुपये की सहायता दी। इस मौके पर मुख्यमंत्री के मीडिया कोआर्डिनेटर तुषार सैनी, नगर पालिका चेयरपर्सन साक्षी खुराना, मंडल अध्यक्ष शिव गुप्ता सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed