{"_id":"67c210f8a66b47d5f108cc6c","slug":"final-randomization-of-polling-parties-was-done-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-133833-2025-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: पोलिंग पार्टियों का फाइनल रेंडमाइजेशन किया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: पोलिंग पार्टियों का फाइनल रेंडमाइजेशन किया गया
विज्ञापन
सामान्य पर्यवेक्षक डॉ. सरिता मलिक अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए। डीआईपीआरओ
- फोटो : mathura
विज्ञापन
यमुनानगर। अतिरिक्त उपायुक्त नवीन आहूजा की अध्यक्षता में सामान्य पर्यवेक्षक डॉ. सरिता मलिक ने निकाय चुनाव नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी व नगर पालिका रादौर हेतु पोलिंग पार्टियों का फाइनल रेंडमाइजेशन किया गया। डॉ. सरिता ने कहा स्थानीय निकाय चुनाव के दृष्टिगत पोलिंग पार्टियों का फाइनल रेंडमाइजेशन ही प्रक्रिया चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी बनाती है। उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग की तरफ से मिलने वाले दिशा-निर्देशों को तय समय में पूरा किया जा रहा है। नगर निगम जगाधरी-यमुनानगर चुनाव के लिए 348 पोलिंग बूथों के लिए तथा रादौर नगर पालिका चुनाव के लिए 14 पोलिंग बूथों के लिए पोलिंग पार्टियों की फाइनल रेंडमाइजेशन की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई।
इस मौके पर एसडीएम जगाधरी एवं रिटर्निंग ऑफिसर नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी सोनू राम, एसडीएम रादौर एवं रिटर्निंग आफिसर रादौर नगर पालिका नरेंद्र कुमार, सीटीएम पीयूष गुप्ता, डीआईओ विनय गुलाटी, डीआईपीआरओ डॉ. मनोज कुमार, नायब तहसीलदार (चुनाव) गुलशन कुमार व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।