फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   fight for urea, Yamunanagar

यूरिया के लिए मची मारामारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
fight for urea, Yamunanagar
किसान सेवा केंद्र जगाधरी के बाहर लगी किसानों की लाइन। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले में किसान यूरिया खाद के लिए मारा-मारा फिर रहा है। लेकिन खाद उपलब्ध नहीं हो रही है। किसान सेवा केंद्रों पर किसानों को घंटों लाइन में लगकर खाद लेने के लिए इंतजार करना पड़ता है।
जगाधरी किसान सेवा केंद्र पर बुधवार को जैसे ही यूरिया पहुंची, सैकड़ों किसानों की लाइन केंद्र के बाहर लग गई। किसान को खाद के लिए कईई घंटे तक इंतजार करना पड़ा। भारतीय किसान संघ के प्रदेश मीडिया प्रभारी विकास राणा ने सरकार को किसानों को यूरिया व डीएपी खाद उपलब्ध करवाने में विफल बताया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार किसानों को मूलभूत सुविधाएं देने में भी विफल है।
विज्ञापन

गेहूं और गन्ने की बिजाई में डीएपी खाद का ना मिल पाना अपने आप में दुर्भाग्यपूर्ण है। बिना खाद के किसानों ने अपनी फसलों की बिजाई की है। अब यूरिया की किल्लत से किसानों को जूझना पड़ रहा हैं। कहीं पर एक गाड़ी यूरिया की आती है तो 300 से 400 किसान लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ के साथ तो ऐसा भी हो रहा है पांच घंटे लाइन में खड़े होने के बाद भी खाद नहीं मिल पा रही है। यूरिया पाने के लिए किसान दुकानों के और सरकारी गोदामों के धक्के खा रहा है। खाद के मामले में पिछले कई वर्षों से किसानों के साथ ऐसा ही हो रहा है। खाद लेने के लिए किसानों को लंबी-लंबी लाइनें लगानी पड़ रही हैं।

खाद वितरण केंद्रों पर पिछले वर्षों में भी पुलिस के पहरे लगाए गए थे। पुलिस के पहरे में खाद का वितरण किया गया है। इससे बड़ा दुर्भाग्य और क्या हो सकता है। उन्होंने कहा कि किसानों को खाद समय से नहीं मिल रही है, जिससे फसलों को नुकसान हो रहा है और किसानों को दर-दर की ठोकरें खानी पड़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed