{"_id":"6876a988c28d1529f90dc568","slug":"fight-between-two-parties-in-bhilkhappar-village-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-140839-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: भीलछप्पर गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: भीलछप्पर गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट
Wed, 16 Jul 2025 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 16 Jul 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। गांव भीलछप्पर में दो पक्षों के बीच झगड़ा हुआ। दोनों की ओर से थाना व्यासपुर में शिकायत दी गई। पुलिस ने दोनों ओर से आई शिकायतों पर मामला दर्ज कर लिया।
शिकायत में भीलछप्पर निवासी मोनिका ने बताया कि गांव निवासी बक्शी 11 जुलाई की शाम अपने साथियों के साथ उनके घर आया और गाली-गलौज कर मारपीट करने की कोशिश की। इसी तरह गांव की इंदू देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बक्शी, आर्यन, अंकुश व दो अन्य लोगों ने उनके बेटे रोहित से गाली-गलौज व मारपीट करने की कोशिश करते हुए जान से मारने की धमकी दी। उक्त दोनों मामलों में जिस पर आरोप लगाए गए, उनमें बक्शी ने भी पुलिस को शिकायत दी। इसमें बताया कि प्रिंस, रोहित, शुभम ने उनके पोते प्रथम के साथ गाली-गलौज कर मारपीट की और उसे जातिसूचक शब्द कहे। पुलिस ने तीनों शिकायतों पर अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। संवाद