{"_id":"648e093cd19ef120af09ea08","slug":"female-doctor-transferred-patient-upset-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-985-2023-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: महिला डॉक्टर का तबादला, मरीज परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: महिला डॉक्टर का तबादला, मरीज परेशान
विज्ञापन
मुकंद लाल जिला सिविल अस्पताल से 10 दिन में दो लेडी डॉक्टर जा चुकी हैं। अस्पताल की पीएमओ रही डॉक्टर पूनम चौधरी का तबादला सब डिवीजन अस्पताल जगाधरी में कर दिया गया। जबकि चार दिन पहले डॉ. रितु तबादला करवा कर अपने गृह जिला में लौट गई। एक साथ दो महिला डॉक्टरों के जाने से अस्पताल में उपचार के लिए आने वाली महिला मरीजों की दिक्कत बढ़ गई है। सबसे ज्यादा दिक्कत गर्भवती महिलाओं को हो रही हैं। डॉक्टरों की कमी के चलते उनको उपचार के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। इससे मरीजों की परेशानी बढ़ रही है।
जिला अस्पताल के नए भवन का 11 मई को उद्घाटन करके मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इसे जनता को समर्पित किया था। 200 बेड के इस अस्पताल पर करीब 105 करोड़ रुपये खर्च आया है। जब अस्पताल का उद्घाटन हुआ था तो कहा गया था कि इसमें सभी सुविधाएं मिलेंगी। लेकिन सभी सुविधाएं मिलने से पहले ही यहां डॉक्टरों की कमी होने लगी है। निकु वार्ड में आग लगने के स्वास्थ्य महानिदेशक ने सब डिवीजन जगाधरी अस्पताल की महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. पूनम चौधरी को जिला अस्पताल की पीएमओ बनाया है। पूनम चौधरी जानी मानी महिला रोग विशेषज्ञ हैं। जब वह जगाधरी अस्पताल में थी तो भी गर्भवती महिलाएं चेकअप के लिए उनके पास ही जाती थी। वह पीएमओ बनकर जिला अस्पताल में आई तो यहां भी उपचार के लिए गर्भवती महिलाओं की काफी भीड़ लगने लगी। उन्होंने गर्भवती महिलाओं के लिए अलग से ओपीडी की व्यवस्था करवाई थी। छह जून को उनसे पीएमओ का चार्ज वापस लेकर दोबारा उन्हें जगाधरी अस्पताल भेज दिया गया। डॉ. रितु फरीदाबाद चली गई। महिला मरीजों का उपचार ज्यादा प्रभावित हुआ तो सरस्वतीनगर सीएचसी से डॉ. नेहा को जिला अस्पताल में डेपोटेशन पर बुला लिया गया। उनके आने के बाद अब सरस्वतीनगर में महिला मरीजों को उपचार नहीं मिल पा रहा है।
मुकंद लाल जिला सिविल अस्पताल की पीएमओ डॉ. दिव्य मंगला का कहना है कि डॉक्टरों की कमी के बारे में मुख्यालय में अवगत कराया हुआ है। महिला डॉक्टर पूनम चौधरी का तबादला जगाधरी में व डॉ. रितु का फरीदाबाद हो गया है। सरस्वतीनगर के अस्पताल में कुछ समय के लिए डेपोटेशन पर डॉ. नेहा को बुलाया गया है। प्रयास यही है कि किसी भी मरीज को कोई दिक्कत न हो।