फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Father-in-law and brother-in-law accused of snatching jewelry by molesting and beating family members

ससुर व जेठ पर छेड़छाड़ व मायके वालों से मारपीट कर गहने छीनने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Father-in-law and brother-in-law accused of snatching jewelry by molesting and beating family members
ससुर और जेठ पर छेड़खानी व ससुराल वालों पर मारपीट कर गहने छीनने का आरोप
विज्ञापन

महिला की शिकायत पांच लोगों के खिलाफ छेड़छाड़, लूट, मारपीट व दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। बिलासपुर के एक गांव निवासी महिला ने अपने ससुर व जेठ पर छेड़छाड़ व अन्य ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि एक दिन जब उसके मायके वाले उसे मिलने गए थे तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और उनके पास से सोने चांदी के गहने छीन लिए। उसके विरोध जताने पर आरोपियों ने उसे घर से निकाल दिया। इसकी शिकायत उसने पुलिस को दी। बिलासपुर पुलिस ने मामले में महिला के पति समेत पांच लोगों पर छेड़खानी, मारपीट, लूट व दहेज उत्पीड़न के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एक गांव निवासी महिला ने बिलासपुर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी एक फरवरी 2020 को बराड़ा निवासी एक व्यक्ति के साथ हुई थी। शादी में उसके मायके वालों ने जरूरत का सारा सामान दिया था। लेकिन शादी में दिए सामान से उसके ससुराल पक्ष के लोग संतुष्ट नहीं हुए। आरोप है कि कुछ दिन बाद ही उसके ससुराल पक्ष के लोग उसे प्रताड़ित करने लगे। आरोप है कि उसका ससुर व जेठ पर उस पर बुरी नजर रखता था। अक्सर आरोपी उससे छेड़खानी करते थे।
विज्ञापन

18 फरवरी को उसने एक लड़की को जन्म दिया। जिसके बाद आरोपियों की प्रताड़ना ओर बढ़ गई। इसके बाद आरोपियों ने उसे प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया। बाद में आरोपी पंचायती फैसला कर उसके 27 जून 2021 को उसे अपने साथ ले गए। कुछ दिन ठीक रहने के बाद आरोपियों की प्रताड़ना फिर शुरू हो गई। महिला ने बताया कि पांच दिसंबर को उसके मायके वाले उससे मिलने के लिए उसके पास आए थे। आरोप है कि इस दौरान उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने उन पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। जिसमें वो, उसकी दो बहनें, भाई, मां व बहनोई घायल हो गए। आरोप है कि इस दौरान मारपीट के दौरान आरोपियों ने उनके पास से सोने के टॉपस, तबीजी, सोने की चेन, कोका व अन्य सामान छीन लिया। उन्होंने इसकी सूचना डायल 112 पर दी। पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। अब आरोपी उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। बिलासपुर पुलिस ने महिला के पति, सास, ससुर, जेठ व जेठानी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पति और सास पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज
बिलासपुर। चंदाखेड़ी निवासी रिंपी ने अपने पति राकेश व सास कौशल्या देवी पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 21 नवंबर 2020 को जगाधरी की विश्वकर्मा कॉलोनी निवासी राकेश के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी में दिए सामान से उसका पति व सास कौशल्या संतुष्ट नहीं हुए। शादी के कुछ दिनों बाद ही आरोपी दो लाख रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर आरोपियों ने उसे प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया। इसकी शिकायत उसने पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed