फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Father dies after falling into a drain due to car collision, son injured

Yamuna Nagar News: कार की टक्कर से नाले में गिरे पिता की मौत, बेटा घायल

Tue, 29 Apr 2025 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 29 Apr 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Father dies after falling into a drain due to car collision, son injured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जगाधरी-पांवटा साहिब राष्ट्रीय राजमार्ग पर पीपली माजरा गांव के पास बस को ओवरटेक करते हुए कार ने बाइक सवार पिता-पुत्र को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार पिता-पुत्र सड़क किनारे नाले में जा गिरे। हादसे में कामी माजरा निवासी 57 वर्षीय लियाकत अली की मौत हो गई। वहीं उसका बेटा शाकिब घायल हो गए।
लियाकत अपनी बेटी से मिलने हिमाचल प्रदेश के गुलाबगढ़ जा रहे थे। पुलिस ने आरोपी कार चालक पर केस दर्ज कर मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया। कामी माजरा निवासी शहजाद ने बताया कि उसका पिता 57 वर्षीय लियाकत अली उसके भाई शाकिब के साथ बाइक पर उसकी बहन से मिलने बाइक पर हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब के गुलाबगढ़ जा रहे थे।
विज्ञापन

जब वह राष्ट्रीय राजमार्ग जगाधरी पांवटा साहिब पर पीपली माजरा के पास पहुंचे तो सामने से आ रही रोडवेज बस को ओवरटेक करते हुए तेज गति से आ रही कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उसके पिता लियाकत अली व भाई शाकिब बाइक समेत सड़क किनारे नाले में जा गिरे। जिससे वह दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर इलाज के दौरान उसके पिता लियाकत अली की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके भाई का इलाज अस्पताल में चल रहा है। हादसे में उसके भाई ही दाहिनी टांग व बाजू में गंभीर चोटें लगी है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। छछरौली थाना पुलिस के जांच अधिकारी एएसआई वेदपाल का कहना है कि आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश की जा रही है।

कार ने मारी टक्कर, युवक की गई जान
संवाद न्यूज एजेंसी

यमुनानगर। औरंगाबाद के पास दोस्तों से मिलकर बाइक पर लौट रहे दो दोस्तों को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। जिसमें एक युवक की मौत हो गई, दूसरा घायल हो गया।
शादीपुर निवासी अजीत बर्मन ने बताया कि वह फैक्टरियों में ठेकेदारी का काम करता है। उसके पास बंगाल व बिहार से लेबर आती है। कुछ माह पहले उसके पास पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर जिले के मीनापड़ा गांव निवासी 21 वर्षीय दिलोर हुसैन मजदूरी करने आया था और उसके साथ शादीपुर में किराए पर रहता था। रविवार शाम को वह उसका साथी भखतर हुसैन, दिलोर हुसैन व सलीम अलग अलग बाइक पर अपने दोस्तों के पास दामला गए थे।
लौटते समय दिलोर हुसैन व सलीम अलग बाइक पर थे। करीब नौ बजे जब वे औरंगाबाद गांव के पास पहुंचे तो पीछे से तेज गति से आ रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दिलोर हुसैन व सलीम बाइक समेत सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद आरोपी कार चालक फरार हो गया। उसने व भखतर ने आसपास के लोगों की मदद से दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने दिलोर को मृत घोषित किया।

बाइक की टक्कर से पांच साल का बच्चा घायल

जगाधरी। अंबाला के शाहपुर नुर्द गांव निवासी रेनू बाला ने बताया कि उसके पास आठ साल का बेटा रितिक व पांच साल का बेटा नक्ष है। रविवार को वह अपने छोटे बेटे नक्ष को लेकर अपने काम से जगाधरी आई थी। ऑटो से वे शिवालिक अस्पताल के पास उतरी। इसके बाद वह बेटे का हाथ पकड़कर जगाधरी की तरफ चलने लगी। तभी पीछे से तेज गति से बाइक सवार आया। आरोपी बाइक चालक ने पीछे से उसके बेटे नक्ष को टक्कर मारकर भाग निकला। उसने अपने बेटे को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। संवाद


ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से बुलेट सवार युवक जख्मी

जगाधरी। बूड़िया चौक के पास लकड़ी से भरी ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गया। चालक ट्रैक्टर ट्रॉली को छोड़कर भाग निकला। घायल युवक की पहचान गंगानगर कॉलोनी निवासी प्यून के रूप में हुई। प्यून के भाई ने बताया कि उसका भाई सोमवार को बुलेट बाइक पर घर से अपने काम के लिए निकला था। जब वह बूड़िया चौक के नजदीक पहुंचा तो लकड़ी से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली ने उसे टक्कर मार दी। राहगीरों ने डायल 112 पर हादसे की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे ट्रामा सेंटर में दाखिल कराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed