फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Father and son were injured by being beaten with sticks

Yamuna Nagar News: पिता-पुत्र को लाठी-डंडों से पीटकर किया घायल

Fri, 25 Jul 2025 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 25 Jul 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Father and son were injured by being beaten with sticks
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। गांव तिहानो में रंजिश के चलते आरोपियों ने पिता-पुत्र पर लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से हमला कर घायल कर दिया। दोनों घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरु दी।
गांव तिहानो निवासी परमजीत सिंह ने छछरौली थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी कुछ दिन पहले गांव के ही हरदीप और अमर सिंह के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। उस समय अन्य लोगों ने समझा कर मामला शांत करवा दिया था। इसके बाद से आरोपी उससे रंजिश रखने लगे।
विज्ञापन

परमजीत ने बताया कि 13 जुलाई को वह अपने बेटे दविंद्र सिंह के साथ किसी काम से जा रहा था। रास्ते में हरदीप व अमर सिंह ने अपने परिवार के सदस्य गुरमिंद्र सिंह, सतवंत सिंह व जसमिंद्र सिंह के साथ उसे रास्ते में रोकर लिया। इसके बाद आरोपियों ने उन दोनों पर लाठी, डंडों व लोहे की रॉड से हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे वह दोनों घायल हो गए। चीखने की आवाज सुनकर जब अन्य लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। उसने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed