फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Father and son named in charges of occupying shops

Yamuna Nagar News: दुकानों पर कब्जा कराने के आरोप पिता-पुत्र नामजद

Wed, 17 Sep 2025 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 17 Sep 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Father and son named in charges of occupying shops
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। जगाधरी की राजेश कॉलोनी स्थित दो दुकानों का किराया न देकर उन पर एक अन्य व्यक्ति से कब्जा कराने का आरोप पिता-पुत्र पर लगा है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायत में जगाधरी के एसडी स्कूल समीप रहने वाली पूजा वर्मा ने बताया कि न्यू सिविल लाइन रोड पर राजेश कॉलोनी में गोपाल नगर निवासी ओम प्रकाश से दो दुकानें ली थी। एक उसके व दूसरी पति विवेक वर्मा के नाम पर। इनमें एक दुकान में ओमप्रकाश व उनका बेटा रोहित पहले दूध का कारोबार करते थे। रोहित के आग्रह करने पर दोनों दुकानें उसे मई-2021 में 15 हजार रुपये प्रति माह किराये पर दी।
विज्ञापन

कुछ समय तक रोहित दुकानों का किराया बैंक खाते में जमा करता रहा फिर किराया देना बंद कर दिया। साथ ही दुकानों पर ताला लगाकर कहीं चला गया। रोहित के खिलाफ किराये लेने व दुकानें खाली कराने बारे कोर्ट में केस दायर किया। अब एक अन्य व्यक्ति दोनों दुकानों पर आकर अपना हक जताने लगा और कब्जा करने की कोशिश करने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओमप्रकाश व रोहित भी उसका साथ दे रहे हैं। आरोप है कि व्यक्ति को दुकानों पर कब्जा करने से रोकने पर उसने उन्हें व परिवार को जान से मारने की धमकी दी। तब परेशान होकर शिकायत थाना शहर जगाधरी पुलिस को दी। विवेचना अधिकारी लक्ष्मण दास ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की जा रही है।

------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed