फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Fashion show here was no less than a big city: Padmini Kolhapuri

किसी बड़े शहर से कम नहीं लगा यहां का फैशन शो: पद्मिनी कोल्हापुरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
Fashion show here was no less than a big city: Padmini Kolhapuri
यमुनानगर। फैशन डिजाइनिंग विभाग की ओर से डीएवी गर्ल्स कॉलेज में ‘पनाश-10’ फैशन शो का आयोजन हुआ। इसमें रैंप पर छात्राओं का प्रदर्शन देख फिल्म अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरी भी अवाक रह गईं। उन्होंने कहा कि यह शो किसी भी बड़े शहर के आयोजन से कम नहीं है, जो महिला सशक्तीकरण को भी दर्शाता है। पद्मिनी कोल्हापुरी बतौर मुख्य अतिथि शो में पहुंचीं थीं। इस दौरान शो स्टॉपर बीएससी फाइनल की छात्रा शगुन शर्मा रहीं।
विज्ञापन

फैशन शो में हुए आठ राउंड में 150 छात्राओं ने हिस्सा लिया। वेस्टर्न, इंडो वेस्टन, हैंड पेंट से बनी ड्रेेस पहनकर छात्राओं ने रैंप पर वॉक किया। इस दौरान शो स्टॉपर बीएससी फाइनल की फैशन डिजाइनिंग विभाग की शगुन शर्मा रहीं। कालअर्नेया राउंड में जाह्नवी महाना को बेस्ट डिजाइनर और प्रियंका चुघ को बेस्ट मॉडल का खिताब मिला। बटरफ्लाई राउंड में प्राची को बेस्ट मॉडल व जाह्नवी को डिजाइनर चुना गया। डेजलिंग ब्यूटीज राउंड में उर्वशी को बेस्ट डिजाइनर व जेसलीन को बेस्ट मॉडल चुना गया। हुटकटूर राउंउ में शगुन को बेस्ट डिजाइनर व रूपसी को बेस्ट मॉडल का खिताब मिला।
विज्ञापन

लिटल एंजेल राउंड में स्वस्थी, काश्वी, प्रत्यंजा को बेस्ट मॉडल का खिताब दिया गया। वाइल्ड वर्ल्ड राउंड में दिव्या को बेस्ट मॉडल व नेहा और प्रियंका को बेस्ट डिजाइनर का खिताब मिला। अदा- द स्टाइल राउंड में रंजीत व जेसलीन को बेस्ट मॉडल चुना गया। सभी को मुख्यातिथि अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरी ने सम्मानित किया। कार्यक्रम में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के होम साइंस विभाग की प्रोफेसर डॉ. तरविंद्र कौर व फामफॉर्ड इंस्टीटयूट पंचकूला की डायरेक्टर डॉ. शीतल कपूर विशिष्ठ अतिथि रहीं। कालेज की कार्यवाहक प्रिंसिपल डॉ. आभा खेतरपाल व एफडी विभागअध्यक्ष डोली लांबा ने संयुक्त रूपसे कार्यक्रम की अध्यक्षता की। निर्णायक मंडल में अंबाला से आईं डॉ. अमनदीप कौर, आईटीआई वुमेन लीग के एफडी विभाग से डॉ. सुचेता शामिल रहीं। कार्यक्रम के आयोजन में विभाग की प्राध्यापिका मंजीत कौर, सोनिया शर्मा, निधि व उवर्शी का सहयोग रहा और छात्राओं के रूप सज्जा में विभाग की प्राध्यापिका अंकेश ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed