{"_id":"679bdd22980491878b011dcd","slug":"farmers-worried-about-falling-groundwater-lack-of-fertilizer-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-132329-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: गिरते भूजल, खाद की कमी से किसान चिंतित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: गिरते भूजल, खाद की कमी से किसान चिंतित
Fri, 31 Jan 2025 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 31 Jan 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। भूजल स्तर और खाद को लेकर भाकियू प्रदेश अध्यक्ष रतन मान वीरवार को किसानों के साथ कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. आदित्य डबास से मिले। किसानों के मुद्दों को लेकर बैठक में विचार विमर्श किया गया।
रतन मान ने कहा कि अबकी बार किसानों को समय पर डीएपी व यूरिया नहीं मिला। समय पर खाद न मिलना किसानों की फसल में पैदावार की कमी का मुख्य कारण होगा। किसानों ने डीडीए से कहा कि सरकार को किसानों की फसल बुवाई के समय विशेष ध्यान देना चाहिए। किसानों को सरकार की तरफ से खाद और दवाइयों पर सब्सिडी भी दी जाए।
उन्होंने कहा कि आज किसानों को सबसे बड़ी चिंता भूजल और समय पर खाद न मिलने की है। मान ने कहा कि सरकार किसानों की खुशहाली के लिए विशेष योजनाएं लेकर आए और समय-समय पर किसानों के कैंप लगाकर सरकार की योजनाओं और फसलों के बारे में विस्तार से बताया जाए।
विज्ञापन
डीडीए डॉ. आदित्य प्रताप डबास ने किसानों को आश्वासन दिया की सभी किसानों को समय पर खाद दिया जाएगा। जहां भूजल स्तर कम है वहां पर भी सरकार विशेष योजना लेकर आ रही है। वह किसान की फसल और किसान की खुशहाली के लिए गंभीरता से विचार कर रहे हैं। किसी भी किसान को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष दीप राणा नंबरदार, महेंद्र कांबोज चमरोड़ी मंडल उपाध्यक्ष, श्याम सिंह मान प्रदेश संगठन सचिव, सुभाष हरतौल, बिजेंद्र राणा गोलनी, राजकुमार करनाल, पवन गोयल दामला मौजूद रहे।