फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Farmers will protest against the dilapidated state highway

Yamuna Nagar News: टूटे स्टेट हाईवे से परेशान किसान करेंगे आंदोलन

Mon, 09 Feb 2026 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 09 Feb 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Farmers will protest against the dilapidated state highway
संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक में मौजूद नेता और सदस्य। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक रविवार को किसान नेता जरनैल सिंह के नेतृत्व में हुई। बैठक में संयुक्त किसान मोर्चा के नेता सुभाष गुर्जर ने बताया कि 10 फरवरी को रादौर से यमुनानगर जाने वाले सड़क मार्ग पर संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में बड़ा आंदोलन आयोजित किया जाएगा।
यह आंदोलन सोई हुई सरकार को जगाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। दामला-एसके मार्ग की हालत अत्यंत खराब है। सड़क सही ढंग से न होने के कारण जगह-जगह गहरे गड्ढे बने हुए हैं, जिससे यह मार्ग खूनी सड़क के नाम से जाना जाने लगा है। इस सड़क पर आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं और कई लोगों की जान जा चुकी है।
विज्ञापन

यह सड़क सीएम सिटी लाडवा को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण मार्ग है, इसके बावजूद प्रशासन द्वारा इस ओर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। संयुक्त किसान मोर्चा के नेता सुभाष गुर्जर ने सभी से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर आंदोलन को मजबूत करने की अपील की है। इस अवसर पर धर्मपाल चौहान एडवोकेट, सरदार गुरुभजन सिंह संधू, अजमेर सिंह, यादविंद्र कांबोज, महेंद्र कांबोज, दलबीर कैल, रविंद्र पाल, पवन गोयल, रोहित कांबोज, प्यारे लाल, मान सिंह पंजेटा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed