फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Farmers will learn modern agricultural techniques and grain storage

Yamuna Nagar News: आधुनिक कृषि तकनीक और अन्न भंडारण सीखेंगे किसान

Sun, 05 Jul 2026 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 05 Jul 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Farmers will learn modern agricultural techniques and grain storage
कृषि संकल्प अभियान के पोस्टर दिखाते भाजपा नेता व अन्य पदा​धिकारी। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। सांसद नवीन जिंदल के मार्गदर्शन में कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र में किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों और अन्न भंडारण व्यवस्था से जोड़ने के उद्देश्य से नवीन कृषि संकल्प अभियान का शुभारंभ किया जा रहा है। अभियान का उद्घाटन सात जुलाई को रादौर के सफल पैलेस में हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा करेंगे।
शनिवार को आयोजित वार्ता में भाजपा नेता नेपाल राणा, सांसद नवीन जिंदल के कार्यालय प्रभारी धर्मवीर सिंह, कैथल कार्यालय प्रभारी रविंद्र धीमान तथा अभियान समन्वयक ईशान पांडे ने अभियान का पोस्टर जारी कर इसकी रूपरेखा साझा की। नेपाल राणा ने बताया कि अभियान के माध्यम से किसानों को कृषि विशेषज्ञों से सीधे संवाद का अवसर मिलेगा। उन्हें प्राकृतिक खेती, आधुनिक अन्न भंडारण, फसल विविधीकरण, पर्यावरण संरक्षण और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

सांसद कार्यालय प्रभारी धर्मवीर सिंह ने कहा कि सांसद नवीन जिंदल का उद्देश्य किसानों को विकसित भारत के निर्माण में सशक्त भागीदार बनाना है। उनका मानना है कि किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और उनकी समृद्धि से ही राष्ट्र की प्रगति सुनिश्चित होगी। रविंद्र धीमान ने बताया कि अभियान किसानों को नई सोच, नई तकनीक और नए संसाधनों से जोड़कर खेती को अधिक लाभकारी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान समन्वयक ईशान पांडे ने बताया कि कार्यक्रम में नवीन जिंदल फाउंडेशन तथा सेंट्रल वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन के विशेषज्ञ आधुनिक अन्न भंडारण प्रणाली, अनाज संरक्षण और उससे जुड़े वित्तीय लाभों की जानकारी देंगे। अभियान के तहत कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के विभिन्न ब्लॉकों में 23 जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इनमें कृषि विशेषज्ञ, अनुभवी किसान और विषय विशेषज्ञ आधुनिक खेती, टिकाऊ कृषि मॉडल तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी देंगे। अभियान का मुख्य उद्देश्य किसानों को वैज्ञानिक भंडारण तकनीकों से जोड़ना, फसल की बर्बादी रोकना, आधुनिक कृषि को बढ़ावा देना तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाकर कृषि को अधिक लाभकारी बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed