{"_id":"67f571688b747ec41f0d2456","slug":"farmers-will-get-food-for-10-rupees-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-135838-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: किसानों को 10 रुपये में मिलेगा खाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: किसानों को 10 रुपये में मिलेगा खाना
Wed, 09 Apr 2025 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 09 Apr 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरस्वतीनगर। हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने सोमवार को सरस्वती नगर व रादौर अनाज मंडियों में अटल किसान-मजदूर कैंटीनों का उद्घाटन किया। इस का उद्देश्य न केवल किसानों और मजदूरों को सस्ती दरों पर शुद्ध भोजन उपलब्ध कराना है, बल्कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना भी है।
ये कैंटीनें महिला स्व-सहायता समूहों की ओर से संचालित की जा रही हैं। कैंटीन में दाल, सब्ज़ी, चार रोटियां और चावल मात्र 10 रुपये में उपलब्ध होंगे। यह सेवा प्रतिदिन सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक जारी रहेगी, जिसमें एक समय में 50 से 60 लोगों को भोजन कराया जा सकेगा।
मंत्री राणा ने स्वयं भोजन का स्वाद चखा और महिला समूहों की मेहनत की सराहना की। उन्होंने कहा यह केवल कैंटीन नहीं, बल्कि महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण श्रमिकों की गरिमा को बढ़ाने का एक प्रयास है। उन्होंने अधिकारियों को साफ-सफाई बनाए रखने और ताजा भोजन परोसने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी एलान किया कि आने वाले समय में हरियाणा की सभी 240 मंडियों में ऐसी कैंटीनें स्थापित की जाएंगी। मंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारें लगातार महिलाओं के उत्थान के लिए कार्य कर रही हैं।
विज्ञापन
उन्होंने मुख्यमंत्री मातृत्व सहायता योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, विधवा एवं निराश्रित महिला पेंशन योजना, कन्यादान योजना, महिला समृद्धि योजना और आपकी बेटी-हमारी बेटी जैसे अभियानों का जिक्र कर सरकार के काम गिनाएं।