{"_id":"60564fbb8ebc3e8d2d43957c","slug":"farmers-will-be-given-free-turmeric-seeds-for-turmeric-cultivation-yamuna-nagar-news-knl64791311","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्दी खेती के लिए किसानों मुफ्त दिया जाएगा हल्दी का बीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल्दी खेती के लिए किसानों मुफ्त दिया जाएगा हल्दी का बीज
विज्ञापन
Farmers will be given free turmeric seeds for turmeric cultivation
- फोटो : Yamuna Nagar
(यमुनानगर) जठलाना। जिले में हल्दी की खेती को बढ़ावा देने के लिए बंद पड़ा हल्दी प्लांट सात करोड़ रुपये की लागत से अपग्रेड किया जाएगा। इसके तहत जिले में बागवानी विभाग की ओर से 625 एकड़ भूमि पर हल्दी की खेती का लक्ष्य रखा है। इसके लिए सभी ब्लॉक में 930 क्विंटल हल्दी के बीज किसानों को मुफ्त दिए जाएंगे। हल्दी की खेती के लिए बागवानी विभाग किसानों को ढाई एकड़ के लिए 3 क्विंटल 72 किलो बीज निशुल्क देगा। जिला उद्यान अधिकारी रमेशपाल सैनी ने बताया कि हल्दी की खेती में प्रति एकड़ लगभग 4 क्विंटल बीज की जरूरत पड़ती है। विभाग किसानों को प्रति एकड़ बीज के लिए 40 प्रतिशत हल्दी का बीज निशुल्क उपलब्ध करवाता है। जिसके लिए संबंधित किसान को राशन कार्ड, भूमि की फर्द, आधार कार्ड, बैंक खाता नंबर देना होगा। जिसका मौके पर पंजीकरण किया जाएगा।
विभाग की ओर से हल्दी का बीज कालीकट (पश्चिम बंगाल) से मंगवाया गया है। हल्दी के बीज का पहला ट्रक जिले में पहुंच चुका है। सोमवार को पंचकूला हेड ऑफिस से प्लांट प्रोडक्शन ऑफिसर व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचकर हल्दी के बीज की गुणवत्ता, वजन व अन्य मानकों की जांच करेंगे। 31 मार्च तक हल्दी का बीज किसानों को दे दिया जाएगा।
1300 से घटा 625 किया रकबा
बागवानी विभाग की ओर से गत वर्ष सभी ब्लॉक में करीब 1300 एकड़ में हल्दी की फसल लगाने का लक्ष्य रखा था। जिसके तहत किसानों को मुफ्त बीज दिया गया था। अबकी बार रकबा घटाकर 625 एकड़ का कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि जिले के रादौर व साढौरा ब्लाकों में 105-105 एकड़, छछरौली में 107 एकड़, सरस्वती नगर, जगाधरी व बिलासपुर में 102-102 एकड़ में हल्दी का बीज किसानों को दिया जाएगा। हैफेड विभाग के रादौर में लगे हल्दी प्लांट को चलाने के लिए किसानों को कई वर्षों से निशुल्क हल्दी का बीज दिया जा रहा है, जिससे हल्दी के प्लांट चलाया जा सके।