फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Farmers were given Rs 32 crore benefit: Shyam Singh

किसानों को दिया 32 करोड़ का लाभ : श्याम सिंह

Wed, 02 Jul 2025 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 02 Jul 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Farmers were given Rs 32 crore benefit: Shyam Singh
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की ओर से मंगलवार को त्रिवेणी चौक पैलेस में राज्य स्तरीय फसल बीमा सप्ताह कार्यक्रम किया गया। इस दौरान कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा का लाभ मिल रहा है। जिले में किसानों को फसल बीमा योजना के तहत 32 करोड़ रुपये का लाभ दिया जा चुका है।
इससे पूर्व कृषि मंत्री राणा ने कृषि विभाग के निदेशक राज नारायण कौशिक व संयुक्त निदेशक राजीव मिश्रा उपस्थित में बस स्टैंड के ऊपर हॉल कमरे में नए कृषि कार्यालय का रशुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि के तहत किसानों को कम दामों पर अधिक से अधिक लाभ दिया जा रहा है। किसानों की फसल खराब होने पर किसान आसानी से ऑनलाइन इसका आवेदन कर सकता है।
विज्ञापन

बैंक की ओर से ऋणी किसानों का बीमा उनकी स्वेच्छा से किया जाता है, वहीं ऋण न लेने वाले किसान भी अपनी इच्छा से फसल बीमा ले सकते हैं। प्रदेश में एचडीएफसी एग्रो जनरल इंश्योरेंस, रिलायंस जनरल इंश्योरेंस व एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी किसानों की फसलों का बीमा कर रही है। इसके अलावा किसान सीएससी सेंटर व अपने मोबाइल से भी 31 जुलाई तक बीमा करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने अपील की कि किसान प्राकृतिक खेती की ओर अधिक से अधिक ध्यान दें। कार्यक्रम की अध्यक्षता यमुनानगर के उप कृषि निदेशक आदित्य डबास ने की।किया। मौके पर रादौर एसडीएम नरेंद्र सिंह, कृषि विभाग एसडीओ

अजय कुमार, सुरेंद्र मल्ली, मंडल अध्यक्ष कृष्ण कांबोज, मीडिया प्रभारी राजकुमार शर्मा, चेयरमैन पम्मी खेडकी, चेयरमैन शालु मेहता, अशोक सैनी बकाना, हरदीप सैनी, संध्या रावत, प्रिंस सैनी, प्रवीण कुमार, इज्ञापाल, ओमप्रकाश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed