फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Farmers troubled by problems in Ranjitpur market

Yamuna Nagar News: रणजीतपुर मंडी में समस्याओं से किसान परेशान

Mon, 25 Mar 2024 02:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 25 Mar 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
Farmers troubled by problems in Ranjitpur market
पंकज बत्रा
विज्ञापन

बिलासपुर। अनाज मंडी रणजीतपुर में समस्याओं के अंबार लगा हुआ है। जिससे मंडी में आने वाले किसानों को फसल सीजन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। किसानों के अनुसार किसानों की सुविधा के लिए रणजीतपुर में अनाज मंडी बना दी गई है, लेकिन सुविधाओं के नाम पर मंडी में आधे अधूरे कार्य किए गए है।
अनाज मंडी में शेड न होने के कारण फसल सीजन में अचानक बारिश होने पर किसानों की फसल को भारी नुकसान पहुंचता है। मंडी की चहारदीवार न होने के कारण मंडी में फसल लेकर आने वाले किसानों को चोरी का डर लगा रहता है। मंडी में सार्वजनिक शौचालय की हालत सही नहीं है।
विज्ञापन


वही बिलासपुर अनाज मंडी में सीवरेज की सही प्रकार की सफाई न होने के कारण बरसात सीजन में मंडी के गेट नंबर दो के सामने दो से तीन फीट तक पानी जमा हो जाता है। पानी निकासी की व्यवस्था सही न होने पर फसल सीजन में बरसात होने पर किसानों की फसल को भारी नुकसान पहुंचता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

मूलभूत सुविधाएं नहीं

गांव रामपुर गेढ़ा के किसान रिषी पाल का कहना है कि किसानों की सुविधा के लिए रणजीतपुर में अनाज मंडी तो बना दी गई है लेकिन मंडी में अभी अनेक प्रकार की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होना बाकी है जिनके अभाव में किसानों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। माकेर्ट कमेटी प्रशासन को योजना कर विकास कार्य करवाने चाहिए ।
शेड का निर्माण जरूरी


किसान इरफान का कहना है कि मंडी में शेड का निर्माण होना जरूरी है। गेहूं व धान के सीजन मे अचानक बारिश होने पर मंडी में फसल लेकर आए किसानों को फडाें पर सुखा रहे अपनी फसल को बरसात से बचाने के लिए इधर उधर भागना पड़ता है। जिसके कारण बारिश में फसल भीग कर खराब हो जाती है। अनाज मंडी के निर्माण के साथ ही शेड का निर्माण भी होना जरूरी है।

शौचालयों में रहती गंदगी


किसान रामजतन ने कहा कि मंडी में किसानों व आढ़तियों की सुविधा के लिए शौचालयों का निर्माण करवा दिया गया है लेकिन रखरखाव के अभाव में शौचालय सही प्रकार से कार्य नहीं कर रहे है। शौचालय के निर्माण के साथ साथ समय समय पर उनकी साफ सफाई व उचित प्रबंधन करवाना भी अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed