फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Farmers took out tractor march in protest against trade deal

Yamuna Nagar News: ट्रेड डील के विरोध में किसानों ने निकाला ट्रैक्टर मार्च

Wed, 11 Mar 2026 03:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 11 Mar 2026 03:06 AM IST
विज्ञापन
Farmers took out tractor march in protest against trade deal
शहर में ट्रैक्टर मार्च ेनिकालते भाकियू के पदा​धिकारी व किसान। संवाद
यमुनानगर। भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) के आह्वान पर अमेरिका के साथ हुई ट्रेड डील के विरोध में किसानों ने मंगलवार को यमुनानगर में ट्रैक्टर मार्च निकालकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। किसानों के मार्च को देखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे और जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

जगाधरी ब्लॉक के किसान सुबह करीब 10 बजे अपने-अपने ट्रैक्टरों के साथ जगाधरी अनाज मंडी में एकत्रित हुए। इसके बाद किसानों का काफिला ट्रैक्टरों के साथ शहर की ओर रवाना हुआ। किसानों ने विभिन्न मार्गों से होते हुए प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तहसील कार्यालय होते हुए जिला सचिवालय तक ट्रैक्टर मार्च निकाला। किसानों का ट्रैक्टर मार्च करीब 11 बजे जिल सचिवालय के बाहर पहुंचा, जहां किसानों ने अमेरिका के साथ हुई ट्रेड डील की प्रतियां जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान किसानों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कृषि नीतियों को किसान विरोधी बताया।
विज्ञापन

भाकियू जिला नेता मनदीप ने कहा कि सरकार द्वारा किए गए कृषि समझौते भारतीय किसानों के हित में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका में बड़े किसान हजारों एकड़ जमीन पर खेती करते हैं, जबकि भारत में अधिकांश किसान दो से तीन एकड़ जमीन पर खेती करके ही अपना गुजारा करते हैं। ऐसे में यदि अमेरिका से कृषि उत्पाद भारत में आएंगे तो इसका सीधा असर देश के छोटे किसानों की आय और फसल पर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि सरकार को किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए ऐसे समझौतों पर पुनर्विचार करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

23 मार्च को पिपली में होगी बड़ी किसान रैली, गांव-गांव जाकर किया जा रहा आह्वान
भाकियू नेताओं ने बताया कि किसानों की मांगों को लेकर आंदोलन लगातार जारी रहेगा। इसी क्रम में 23 मार्च को पिपली अनाज मंडी में एक बड़ी किसान रैली आयोजित की जाएगी। इस रैली को सफल बनाने के लिए किसान नेता गांव-गांव जाकर किसानों से संपर्क कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर मार्च से पहले जगाधरी ब्लॉक के कई गांव कैल, रुला खेड़ी, हरीपुर, हरनौल, खेड़ा और मानकपुर में जाकर किसानों से अपील की गई थी कि वे अपने ट्रैक्टरों के साथ बड़ी संख्या में जगाधरी अनाज मंडी पहुंचें। किसानों का कहना है कि पिपली रैली में प्रदेशभर से किसान पहुंचेंगे और सरकार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करेंगे। इस मौके पर मंदीप रोड छप्पर, विक्रांत ससौली, परमजीत, पम्मी, कृष्णलाल, राजीव, साहब सिंह, रामनाथ, गुरमेज सिंह और बबलू भगवानगढ़ सहित कई किसान नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

बाक्स

रादौर में किसानों ने जताया विरोध
रादौर। भारतीय किसान यूनियन चढूनी की ओर से अमेरिका कृषि समझौते व ट्रेड डील के विरोध में मंगलवार को ट्रैक्टर मार्च निकाला गया। किसानों ने भाकियू जिलाध्यक्ष संजू गुंदयाना व युवा अध्यक्ष संदीप टोपरा के नेतृत्व में ट्रैक्टर मार्च निकाला। इसके लिए किसान अनाज मंडी रादौर में अपने ट्रैक्टरों के साथ पहुंचे। किसानों ने अनाज मंडी में सरकार विरोधी नारेबाजी कर रोष जताया। मार्च अनाज मंडी रादौर से शुरू हुआ। इसके बाद शहर के त्रिवेणी चौक से होते हुए मुख्य बाजार, अस्पताल रोड, छोटा बांस, एसके रोड से होते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचा। यहां किसानों ने ट्रेड डील की प्रतियां जलाकर सरकार विरोधी नारेबाजी की। वहीं, भाकियू ने चेतावनी दी है कि यह समझौता रद्द नहीं किया तो 23 मार्च को किसानों की बड़ी रैली पिपली अनाज मंडी में होगी। इसमें सरकार से आर-पार की लड़ाई का ऐलान किया जाएगा। इस दौरान संदीप टोपरा, ईश्वर, बलबिंद्र गुमथला, रघबीर कश्यप, पूर्ण, अंकित, सुरेश पाल भागू माजरा, होशियार सिंह, गुलजार, विपिन, गोल्डी, सतबीर, सेवा सिंह, बिललू, विक्रम नेहरा, मोनू, शुभम, सिटू, नवजोत, जोगिंद्र, राजेश, प्रेम, कमल, कुलबिद्र, जसविंद्र, चंद्रपाल, काला लालर सहित अन्य मौजूद रहे।



ट्रेड डील की प्रतियां जलाकर किया रोष प्रदर्शन

साढौरा। भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में भाकियू चढ़ूनी ग्रुप के प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव सैनी के नेतृत्व में किसानों ने ट्रैक्टर मार्च निकालकर रोष प्रदर्शन जाहिर किया। इसके बाद उप तहसील कार्यालय पर ट्रेड डील की प्रतियां जलाई। मंगलवार को भाकियू पदाधिकारी एवं किसान साढौरा के बाबा बंदा सिंह बहादुर चौक पर ट्रैक्टर लेकर एकत्रित हुए। इस ट्रैक्टर मार्च में क्षेत्र के 55 किसान ट्रैक्टर लेकर पहुंचे ।

भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव सैनी ने बताया कि इस प्रकार की ट्रेड डील से देश के किसानों की आय और कृषि क्षेत्र पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने इस ट्रेड डील को पूरी तरह से किसान विरोधी बताते हुए कहा कि केंद्र सरकार को किसानों के हितों को ध्यान में रखकर इस तरह के समझौतों पर पुनर्विचार करने की जरूरत है। भाकियू के ब्लॉक प्रधान सतपाल राणा ने कहा कि अगर किसानों के प्रति केंद्र सरकार का अडियल रवैया रहा और किसानों की मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो आंदोलन को तेज किया जाएगा। इस दौरान भाकियू के पदाधिकारियों ने किसानों को 23 मार्च को पिपली अनाज मण्डी में होने वाली आयोजित जनक्रांति किसान रैली में पहुंचने का आह्वाण किया। इस मौके मुस्ताक अली, बंसी लाल, लखविंदर सिंह चीमा, गुरमेज सिंह, सुरेश जैलदार राजपुर, दर्शन नंबरदार कनीपला, राजविंद्र सिंह, हरविन्द्र सिंह, रामकुमार, रमेश कुमार व दिवांश सैदूपुर सहित किसान मौजूद रहे।

किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
व्यासपुर। अमेरिका भारत ट्रेड डील के विरोध में मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन चढूनी ग्रुप के बैनर तले किसानों ने व्यासपुर में ट्रैक्टर मार्च निकाल विरोध किया। किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और ट्रैक्टर मार्च निकालते हुए लघु सचिवालय व्यासपुर पहुंचकर अमेरिका-भारत ट्रेड डील के विरोध में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और केंद्र सरकार का पुतला जलाया। किसान नेता काशीराम ने कहा कि इस तरह की ट्रेड डील से देश के छोटे और मध्यम वर्ग के किसानों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा और विदेशी कंपनियों को फायदा मिलेगा। बैठक के बाद किसानों ने अनाज मंडी से ट्रैक्टर मार्च शुरू किया। बड़ी संख्या में किसान अपने-अपने ट्रैक्टर लेकर मार्च में शामिल हुए। किसानों ने हाथों में झंडे और बैनर लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अनाजमंडी से होते हुए व्यासपुर के मुख्य मार्गों से ट्रैक्टर मार्च निकाला। किसानों ने कहा कि यदि सरकार किसानों के हितों के खिलाफ कोई भी निर्णय लेती है तो उसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। ट्रैक्टर मार्च के दौरान किसानों ने किसान विरोधी नीतियां बंद करो किसान एकता जिंदाबाद और ट्रेड डील वापस लो नारे लगाए। वरिष्ठ किसान नेता कांशीराम पीरुवाला ने कहा कि किसान पहले ही कई समस्याओं से जूझ रहा है। ऐसे में विदेशी कंपनियों को बढ़ावा देने वाली नीतियां किसानों के लिए घातक साबित हो सकती हैं।



-----------

शहर में ट्रैक्टर मार्च ेनिकालते भाकियू के पदाधिकारी व किसान। संवाद

शहर में ट्रैक्टर मार्च ेनिकालते भाकियू के पदाधिकारी व किसान। संवाद

शहर में ट्रैक्टर मार्च ेनिकालते भाकियू के पदाधिकारी व किसान। संवाद

शहर में ट्रैक्टर मार्च ेनिकालते भाकियू के पदाधिकारी व किसान। संवाद

शहर में ट्रैक्टर मार्च ेनिकालते भाकियू के पदाधिकारी व किसान। संवाद

शहर में ट्रैक्टर मार्च ेनिकालते भाकियू के पदाधिकारी व किसान। संवाद

शहर में ट्रैक्टर मार्च ेनिकालते भाकियू के पदाधिकारी व किसान। संवाद

शहर में ट्रैक्टर मार्च ेनिकालते भाकियू के पदाधिकारी व किसान। संवाद

शहर में ट्रैक्टर मार्च ेनिकालते भाकियू के पदाधिकारी व किसान। संवाद

शहर में ट्रैक्टर मार्च ेनिकालते भाकियू के पदाधिकारी व किसान। संवाद

शहर में ट्रैक्टर मार्च ेनिकालते भाकियू के पदाधिकारी व किसान। संवाद

शहर में ट्रैक्टर मार्च ेनिकालते भाकियू के पदाधिकारी व किसान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed