{"_id":"69d57013b6ca1c6e54019aee","slug":"farmers-term-new-wheat-procurement-rules-unnecessary-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-154020-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: गेहूं खरीद के नए नियमों को किसानों ने बताया गैर जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: गेहूं खरीद के नए नियमों को किसानों ने बताया गैर जरूरी
विज्ञापन
यमुनानगर। अखिल भारतीय किसान सभा (संयुक्त किसान मोर्चा ) की टीम ने जिला प्रधान जरनैल सिंह के साथ मंगलवार को अनाज मंडी जगाधरी में किसानों से पोर्टल, गेट पास और बायोमीट्रिक के कारण आने वाली समस्याओं बारे चर्चा की। जिला सचिव महिपाल चमरौड़ी ने बताया कि मौसम व अन्य भारी मुसीबतों का सामना करते हुए किसान फसल उगाता है लेकिन जब उस फसल को मंडी में लेकर आता है तो सरकार के नए-नए फरमान उसके सामने समस्या बनकर खड़े हो जाते हैं। खास तौर से नमी की मात्रा जो कि बेमौसमी बारिश के कारण हो रही है, न तो सुखाने का साधन और न ही जगह। परेशान होकर अपनी फसल आधे भाव में बेचने के लिए मजबूर हो जाता है। सरसों जो की पैदावार में कम निकलती है, लेकिन पोर्टल पर वेरिफाई न होने के कारण आढ़ती के सुपुर्द करके ही निकल जाता है जो बिना बिक्री के ही पड़ी रहती है।
किसान नेताओं ने कहा कि भ्रष्टाचार व लूट रोकने के नाम पर थोपे गए हैं। वास्तव में किसानों के सामने रोड़े हैं। ट्रैक्टर नंबर, गेट पास बायोमीट्रिक वेरिफिकेशन सब पोर्टल का खेल है जिसके कारण किसान मानसिक दबाव में है। टीम में उप प्रधान मान सिंह पंजेटा, नैब सिंह, राजवीर पिंडोरा, कोषाध्यक्ष प्यारेलाल तंवर, संगठन सचिव संजय चमरौड़ी, गांव मंडेबर कमेटी प्रधान सुखदेव सिंह व ईश्वर शर्मा शामिल रहे।