फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Farmers surrounded the police station when the work of the chicken processing factory did not stop, sitting in the middle of the gate

चिकन प्रोसेसिंग फैक्टरी का काम नहीं रुकने पर किसानों ने किया थाने का घेराव, गेट के बीच बैठे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Farmers surrounded the police station when the work of the chicken processing factory did not stop, sitting in the middle of the gate
Farmers surrounded the police station when the work of the chicken processing factory did not stop, sitting in the middle of the gate - फोटो : Yamuna Nagar
साढौरा। गांव सरांवा में चिकन प्रोसेसिंग फैक्टरी का विरोध कर रहे किसानों व ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को तीन घंटे थाना साढौरा का घेराव किया। किसान दरी बिछाकर थाने के गेट के बीचोबीच बैठ गए। इस दौरान किसी पुलिसकर्मी को न तो अंदर जाने दिया गया और न ही थाने से बाहर। बुधवार को ग्रामीणों ने गांव में प्रदर्शन करते हुए धरना दिया था। बुधवार को पुलिस ने फैक्टरी मालिक व किसान यूनियन के बीच बातचीत करवाई थी। उस बातचीत में निर्णय हुआ था कि जब तक कोई फैसला नहीं होता तब तक फैक्टरी में काम नहीं लगे, लेकिन देर रात फैक्टरी मालिक ने काम शुरू कर दिया। सुबह भी मजदूर फैक्टरी में काम करते रहे। जिसको देखकर ग्रामीण व किसान यूनियन के सदस्य भड़क उठे काम चलने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर काम नहीं रुकवाया। जिस कारण किसान साढौरा थाने के गेट के बीच में ही धरना देने लगे।
विज्ञापन

काफी जद्दोजहद के बाद थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने किसान यूनियन के नेताओं को समझाते हुए कहा कि जब तक फैक्टरी मालिक उन्हें कागज नहीं दिखाते तब तक काम बंद रहेगा। एसएचओ के आश्वासन के बाद किसान यूनियन ने अपना धरना प्रदर्शन समाप्त किया। इस मौके पर सतपाल राणा, भीम सिंह, मोहन राणा, हरविंद्र सिंह चिमा, रामकुमार, रफीक, गोलू, हरिओम, रोशन लाल मौजूद रहे।
विज्ञापन

किसान बोले- फैक्टरी से पर्यावरण को होगा नुकसान
संजीव सैनी ने कहा कि पुलिस द्वारा ग्रामीणों को फैक्टरी संचालक के पास लाइसेंस होने की बात कहकर संतुष्ट करने का प्रयास किया जा रहा है। यह प्रोसेसिंग यूनिट नहीं बल्कि बूचड़खाना है। जिससे धार्मिक भावना आहत होंगी। पर्यावरण को भी नुकसान होगा। गांवों में बीमारियां फैलना भी तय है। ग्रामीण ऐसा नहीं होने देंगे। अगर इस मामले में प्रशासन और सरकार का सकारात्मक रुख नहीं दिखा तो ग्रामीण आंदोलन को और अधिक तेज कर देंगे। इसी संदर्भ में पूर्व विधायक बलवंत सिंह से किसानों व ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल मिला और फैक्टरी को बंद करवाने के लिए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

झूठ बोलकर फैक्टरी मालिक ने करवाए हस्ताक्षर
गांव सरांवा के लोगों ने बताया कि इस फैक्टरी के मालिक ने उनसे झूठ बोलकर चाउमीन व बर्गर की फैक्टरी लगाने के नाम पर हस्ताक्षर करवाए। उन्होंने ग्रामीणों को धोखे में रखा। झूठ बोलकर फैक्टरी मालिक पर धोखाधड़ी का केस दर्ज होना चाहिए।

Farmers surrounded the police station when the work of the chicken processing factory did not stop, sitting in the middle of the gate

Farmers surrounded the police station when the work of the chicken processing factory did not stop, sitting in the middle of the gate- फोटो : Yamuna Nagar

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed