फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Farmers should focus on natural farming: Rana

किसान प्राकृतिक खेती करने पर दें जोर : राणा

Wed, 08 Jul 2026 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 08 Jul 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Farmers should focus on natural farming: Rana
कार्यक्रम में अभियान का शुभारंभ करते कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा व अन्य।  प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



रादौर। किसानों की आय बढ़ाने, खाद्यान्न की बर्बादी रोकने और वैज्ञानिक अन्न भंडारण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सांसद नवीन जिंदल की पहल पर मंगलवार को शहर के सफल पैलेस में नवीन कृषि संकल्प अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने किया।
इसमें किसानों, कृषि वैज्ञानिकों, जनप्रतिनिधियों और कृषि विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया। सांसद नवीन जिंदल की ओर से मोबाइल मेडिकल यूनिट से किसानों को स्वास्थ्य सेवाएं भी उपलब्ध करवाई गईं। कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि यह अभियान किसानों के भविष्य को ध्यान में रखकर शुरू किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने किसानों से वैज्ञानिक अन्न भंडारण और प्राकृतिक खेती अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि इससे खेती की लागत कम होगी, मिट्टी की उर्वरता बढ़ेगी और किसानों की आय में वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि रासायनिक खादों और कीटनाशकों के अत्यधिक प्रयोग से स्वास्थ्य पर गंभीर दुष्प्रभाव पड़ रहे हैं, इसलिए देसी गाय आधारित प्राकृतिक खेती समय की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद नवीन जिंदल के कार्यालय प्रभारी एवं पूर्व आईएएस धर्मवीर सिंह ने किसानों से अपनी उपज का वैज्ञानिक तरीके से भंडारण करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सुरक्षित भंडारण से अनाज की बर्बादी रुकेगी और किसानों को बेहतर मूल्य मिलेगा। कार्यक्रम में कृषि विशेषज्ञों तथा केंद्रीय वेयरहाउसिंग निगम (सीडब्ल्यूसी) के अधिकारियों ने आधुनिक अन्न भंडारण तकनीक, फसल विविधीकरण, प्राकृतिक खेती और सरकार की किसान हितैषी योजनाओं की जानकारी दी।

वेयरहाउस जगाधरी के उप महाप्रबंधक विंध्य गौरव और तकनीकी विभागाध्यक्ष विजेंद्र जाग्रत ने भंडारण व कीट नियंत्रण वैज्ञानिक तरीकों पर किसानों को जागरूक किया। समन्वयक ईशान पांडे ने बताया कि यह अभियान कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के सभी खंडों में चरणबद्ध तरीके से चलाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक किसान आधुनिक कृषि तकनीकों का लाभ उठा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed