{"_id":"6695b5ef48f2bb7c130d5444","slug":"farmers-met-the-divisional-commissioner-for-proper-compensation-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-122103-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: उचित मुआवजे के लिए मंडलायुक्त से मिले किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: उचित मुआवजे के लिए मंडलायुक्त से मिले किसान
Tue, 16 Jul 2024 05:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 16 Jul 2024 05:21 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। खेतों में बिजली के टावर लगाए जाने के मुद्दे को लेकर सोमवार को भारतीय किसान यूनियन चढूनी का शिष्टमंडल राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी की अध्यक्षता में अंबाला कमिश्नर गीता भारती से मिले।
भारतीय किसान यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष कर्म सिंह मथाना, जिला अध्यक्ष संजू गुंदियाना, निदेशक मंदीप सिंह ने कमिश्नर को बताया कि यमुनानगर में बिजली की बड़ी लाइन निकाली जा रही है। जिनके मुआवजे के विरोध में किसान आंदोलन कर रहे हैं। कई बार प्रशासन के साथ गांव रोड़ छप्पर और सुढल में किसानों व प्रशासन का झगड़ा हो चुका है। प्रशासन जबरदस्ती लाइन निकालना चाहता है, लेकिन किसान उचित मुआवजे को लेकर अड़े हुए हैं।
किसानों के खेतों में जो पेड़ लगे हैं उनका सही मुआवजा नहीं दिया जा रहा। टावर की कीमत भी सही नहीं दी जा रही। डीसी ने एक कमेटी बनाई थी जिसको मुआवजे का फैसला करना था। जो फैसला डीसी की कमेटी ने किया है उससे किसान संतुष्ट नहीं है। डीसी के फैसले के विरुद्ध किसान कमिश्नर से मिले। किसानों ने बताया कि कमिश्नर ने उन्हें आश्वासन दिया है कि अभी यमुनानगर डीसी दो दिन की छुट्टी पर हैं। जब वह आएंगे उनके साथ बातचीत कर किसानों को उचित मुआवजा दिलवाया जाएगा। मौके पर जिला महासचिव गुरबीर सिंह, गुरप्रीत सिंह, चरणजीत सिंह सागर भी मौजूद रहे।