{"_id":"66a2dc44a262ac6ee2021965","slug":"farmers-kept-waiting-irrigation-department-officials-did-not-arrive-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-122673-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: इंतजार करते रहे किसान, नहीं पहुंचे सिंचाई विभाग के अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: इंतजार करते रहे किसान, नहीं पहुंचे सिंचाई विभाग के अफसर
Fri, 26 Jul 2024 04:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 26 Jul 2024 04:44 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
छछरौली। खारवन गांव में नहर में हो रहे कटाव के मामले में सिंचाई विभाग के अधिकारियों द्वारा किसानों को मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लेने व रास्ते के लिए व्यवस्था बनाने के लिए 11 बजे का समय दिया गया था। किसान धूप, गर्मी में लगातार चार घंटे तक अधिकारियों का इंतजार करते रहे।
इसके बाद अधिकारियों ने फोन पर बताया कि उनके पास मौके पर आने के लिए समय नहीं है वह किसी और दिन आएंगे। जिसे लेकर किसानों में और अधिक रोष पैदा हो गया है। किसानों का कहना है कि सभी किसान अपने काम छोड़कर इतनी गर्मी में मौके पर पहुंच गए और अधिकारी ने चार घंटे के बाद किसानों को बताया कि उनके पास आने का समय ही नहीं है। उन्होंने कहा कि गांव के सभी किसान मौके पर गर्मी में खड़े रहे और अधिकारी अपने दफ्तरों से बाहर निकाल कर मौके पर नहीं पहुंचे।
गौरतलब है कि पश्चिमी यमुना नहर में खारवन गांव के पास कटाव होने की वजह से किसानों की लगभग 15 एकड़ जमीन में कटाव लग रहा है, जो धीरे-धीरे रोज नहर में समाती जा रही है। जिसे लेकर किसान चिंतित हैं। किसानों ने खेत बचाने के लिए सिंचाई विभाग के अधिकारियों को मौखिक व लिखित में समाधान के लिए आग्रह किया था। इसके बावजूद कोई समाधान नहीं हो पाया।