फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Farmers in the Chhachhrauli region are delighted by the heavy rainfall

Yamuna Nagar News: छछरौली क्षेत्र में झमाझम बारिश से खुश हुए किसान

Sun, 31 May 2026 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 31 May 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Farmers in the Chhachhrauli region are delighted by the heavy rainfall
छछरौली में शनिवार को दोपहर के समय होती बारिश। संवाद
छछरौली। क्षेत्र में शनिवार को करीब एक घंटे तक हुई झमाझम बारिश ने भीषण गर्मी और लू से राहत पहुंचाई। बारिश का लाभ किसानों को भी मिलने की उम्मीद है। दोपहर बाद अचानक आसमान में काले बादल छा गए और तेज बारिश शुरू हो गई। करीब एक घंटे हुई बारिश से कई सड़कों और गलियों में पानी भर गया। बारिश थमने के बाद लोग घरों से बाहर निकलकर सुहाने मौसम का आनंद लेते नजर आए। बारिश होने से किसान खुश नजर आए। किसान राजीव, डिम्पल और रामजतन ने बताया कि क्षेत्र में 15 जून से धान रोपाई शुरू होगी। बारिश से खेतों में नमी बढ़ेगी, जिससे धान की रोपाई में सुविधा होगी और सिंचाई पर होने वाला खर्च भी कम होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed