फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Farmers in line for yellow sack of DAP, Yamunanagar

डीएपी की पीली बोरी के लिए लाइन में लगे किसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Farmers in line for yellow sack of DAP, Yamunanagar
सिर पर डीएपी की बोरी रखकर ले जाता किसान। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। डीएपी वह खाद है, जिसकी सबसे ज्यादा आवश्यकता गेहूं की बिजाई के तुरंत बाद होती है। इसके बाद यूरिया खाद डाली जाती है। पहले खेतों में पसीना बहाने वाले किसानोें को अब डीएपी की 50 किलो पीली पन्नी को पाने के लिए घंटों लाइन में खड़ा होना पड़ रहा है। इस दौरान उसे खाद मिलेगी भी या नहीं उसकी कोई गारंटी नहीं। हालात यह हो गई गैस सिलेंडर की तरह डीएपी लेने के लिए किसानों को लंबी-लंबी लाइनों में लगना पड़ रहा है।
अग्रसेन चौक स्थित गोदाम से डीएपी खाद बांटी जा रही है। डीएपी लने किसान सुबह ही आ जाते हैं। डीएपी मंगलवार को भी बांटी गई। काफी देर तक लाइन में लगने के बाद भी बड़ी संख्या में किसानों को खाली हाथ लौटना पड़ा। ऐसे में उन्हें बुधवार को आने का समय दिया गया। किसान रघुबीर, श्याम लाल व सोमनाथ ने बताया कि वे लोग तीन घंटे लाइन में लगे इसके बाद भी खाद नहीं मिली।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) के जिला अध्यक्ष सुभाष गुर्जर का कहना है। हर साल डीएपी खाद की यही हालात होती है। सरकार किसानों की समस्याओं को जानने का नाम नहीं ले रही। केवल चहेतों को ही खाद को पहले दी जा रही है। अन्य किसान घंटों लाइन में खड़े रह जाते हैं। इससे बाद भी डीएपी नहीं मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है डीएपी खाद
डीएपी खाद कृषि में उपयोग होने वाली क्षारीय प्रकृति का रासायनिक उर्वरक में से एक है। इसका पूरा नाम डाई अमोनियम फास्फेट है। इससे पौधों में पोषण के लिए नाइट्रोजन एवं फास्फोरस की कमी पूरी करने के लिए सबसे अच्छा स्रोत माना जाता है, इसमें 18 फीसदी नाइट्रोजन, 46 फीसदी फास्फोरस होता है। इस उर्वरक का मुख्य उपयोग पौधों की जड़ों के विकास के लिए किया जाता है। बाद में यूरिया डाली जाती है। डीएपी एक एकड़ में एक ही बैग डाली जाती है। डीएपी का मौजूदा कीमत लगभग 1200 रुपये है, जबकि यूरिया का दाम 270 से 280 रुपये प्रति बैग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed