{"_id":"607ddf8d8ebc3ed1fd083193","slug":"farmers-gathered-in-grain-markets-in-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl67720714","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन बाद खुली अनाज मंडियों में किसानों का हुजूम उमड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन बाद खुली अनाज मंडियों में किसानों का हुजूम उमड़ा
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
यमुनानगर। दो दिन गेहूं की खरीद बंद रहने के बाद सोमवार को जिले की अनाज मंडियों में किसानों का हुजूम उमड़ पड़ा। लगभग सभी मंडियों में ट्रैक्टर ट्रालियों की लाइन लग गई। कई जगह बारदाना ही कम पड़ गया, जिससे आढ़तियों को काफी मुश्किल आई। एक ही दिन में करीब 10 हजार मीट्रिक टन गेहूं मंडियों में पहुंचा। बड़ी संख्या में किसानों के गेहूं लेकर पहुंचने से मंडियों में भीषण जाम लग गया है।
किसानों को जाम के कारण गेहूं की फसल डालने के लिए जगह नहीं मिल पा रही है। जिस कारण दिनभर लोग मंडी में गेहूं की फसल डालने के लिए इंतजार करते रहे। बड़ी संख्या में किसानों के मंडी पहुंचने पर किसानों को गेट पास कटवाने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। ट्रालियों की लंबी-लंबी लाइनें लग गई। सोमवार देर शाम को आई रिपोर्ट के मुताबिक दो लाख 33 हजार 693 मीट्रिक टन गेहूं मंडियों में आ चुका है। जिसमें से एक लाख 32 हजार 934 मीट्रिक टन गेहूं की लिफ्टिंग हो चुकी है यानि अभी भी एक लाख मीट्रिक टन गेहूं अनाज मंडियों में पड़ा हुआ है। जिससे मंडियों में अव्यवस्था फैल गई है।
रादौर मंडी में बारदाना न होने के कारण मंडी में दोपहर तीन बजे तक गेहूं की खरीद नहीं हो पाई। खरीद एजेंसी वेयरहाउस की ओर से जैसे तैसे आधी अधूरी तैयारियों के साथ गेहूं की खरीद शुरू की गई। अधिकारियों ने आढ़तियों व किसानों को आश्वासन दिया कि सोमवार की रात तक गेहूं के लिए बारदाना मंडी में पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
वेयर हाउस के मैनेजर संदीप कुमार ने बताया कि बारदाने की कोई कमी नहीं है। मंडी में विभाग की ओर से अब तक 2 लाख, 60 हजार कट्टे भिजवाए गए हैं। जबकि अब तक 2 लाख, 10 हजार कट्टे इस्तेमाल हुए हैं। बारदाने की कमी नहीं आने दी जाएगी। मंडी में आढ़तियों को पर्याप्त संख्या में कट्टे दिए गए हैं।
उधर सोमवार को मंडियों में गेहूं की खरीद शुरु होने के बाद रादौर अनाज मंडी में 1100 से अधिक किसान गेहूं की फसल लेकर मंडी पहुंचे। मंडी के आढ़ती सुनील बत्रा, कर्मवीर खुर्दबन, करनैल सिंह आदि ने बताया कि मंडी में बारदाना न होने के कारण आढ़ती व किसान परेशान हैं। लेकिन प्रशासन की ओर से बारदाने की कमी को दूर नहीं किया जा रहा है। जिससे गेहूं की खरीद घंटों बंद रही है।
वहीं मंडी में धान की फसल लेकर आये किसान रमेश, कुलदीप, जसमेर, रामकुमार, मंजीत आदि ने बताया कि किसानों को अपनी गेहूं की फसल को बेचने के लिए बड़ी जद्दोजहद करनी पड़ रही है। वह सुबह 8 बजे गेहूं की फसल लेकर मंडी में आए थे, लेकिन शाम के 4 बजने के बावजूद अब तक उनकी फसल नहीं बिक पाई है।
मंडी में आढ़ती कह रहे हैं कि बारदाना नहीं है। जब बारदाना आएगा तो उनकी गेहूं की खरीद की जाएगी। बारदाना आने का कोई समय निश्चित नहीं है। बावजूद अनाज मंडी रादौर में गेहूं के अंबार लगे हुए हैं। सोमवार को अनाज मंडी रादौर में वेयर हाउस की ओर से देर शाम तक लगभग 60 हजार क्विंटल गेहूं की खरीद की। अब तक रादौर अनाज मंडी में फड़ पर लगभग 2 लाख कट्टे पड़े हुए है।
मार्केट कमेटी के सचिव जयसिंह बरहेडी ने बताया कि रादौर, गुमथला व जठलाना अनाज मंडियों में अब तक कुल 2 लाख, 83 हजार, 800 क्विंटल गेहूं की आवक हुई है। जिसमें से 2 लाख, 25 हजार, 195 क्विंटल गेहूं रादौर में, 23095 क्विंटल गेहूं जठलाना में तथा 35510 क्विंटल गेहूं गुमथला अनाज मंडी में आवक हुई है। जिसमें से 1 लाख, 15 हजार, 605 क्विंटल हैफेड ने रादौर में, 1 लाख, 9 हजार, 690 क्विंटल गेहूं वेयर हाउस ने रादौर में खरीद की है। हैफेड ने गुमथला में 35510 व जठलाना में 23095 क्विंटल गेहूं की खरीद की है।