फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Farmers expressed their anger by taking out a tractor march

Yamuna Nagar News: किसानों ने ट्रैक्टर मार्च निकाल जताया रोष

Tue, 28 Jan 2025 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 28 Jan 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Farmers expressed their anger by taking out a tractor march
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। एमएसपी पर खरीद की कानूनी गारंटी व किसान, मजदूरों को कर्ज मुक्त करने की मांग को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसानों ने रविवार को रादौर व बिलासपुर में ट्रैक्टर मार्च निकाला। किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
बड़ी संख्या में किसान सहारनपुर-पंचकूला नेशनल हाईवे पर मिल्क माजरा स्थित टोल प्लाजा पर पहुंच गए और बीचोबीच बैठ कर नारेबाजी की। मौके पर काफी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। किसानों के धरने को देखते हुए सभी वाहनों को एक ही लेन से निकाला गया। पुलिस को डर था कि किसान टोल प्लाजा पर वाहनों को टोल फ्री करवा सकते हैं, इसलिए सैकड़ों की संख्या में पुलिसकर्मी हथियारों के साथ तैनात कर दिए गए।
विज्ञापन

किसानों ने अपने ट्रैक्टर टोल की सड़क पर खड़े कर दिए और खुद दरी बिछाकर बैठ गए। 2019 व 2024 में हुए चुनावों के दौरान सरकार ने जो घोषणाएं की गई थी वह आज तक पूरी नहीं की गई है। एमएसपी पर खरीद गारंटी कानून की मांग काफी समय से की जा रही है, लेकिन आज तक इसे पूरा नहीं किया गया। वहीं अंबाला के खनौरी बॉर्डर पर दिल्ली जाने वाले किसानों का रास्ता हरियाणा सरकार ने रोका हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार को किसी का भी रास्ता रोकने का कोई हक नहीं है। वहीं बिलासपुर की नई अनाज मंडी में किसान ट्रैक्टरों के साथ एकत्रित हुए। जहां से मार्च निकालते हुए कपालमोचन तक गए। प्रधान गुरभजन सिंह, हरभजन सिंह, सुभाष हरतौल, सुखदेव सलेमपुर, साहब सिंह एडवोकेट, संदीप संखेडा ने कहा कि हमारा संविधान हमारे शहीदों की कुर्बानी की देन है जिसकी वजह से आज भारतीय गणतंत्र में सभी लोग एक सुनहरे जीवन का सपना देख रहे हैं।
वर्तमान केंद्र सरकार संविधान के ऊपर हमला कर रही हैं। जिसको किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा। संविधान देश की आत्मा है। एक देश एक चुनाव लोकतांत्रिक गणतंत्र पर हमला है। बिलासपुर में पहले तिरंगा लहराया गया व संविधान की मूल भावना का पाठ किया गया। किसानों ने संकल्प लिया कि संविधान से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी

किसान नेताओं ने कहा कि सरकार ने जो वादे किसानों मजदूरों से किए थे एक भी पूरा नहीं किया। सभी फसलों के लिए एमएसपी पर खरीद की कानूनी गारंटी दी जाए, किसानों मजदूरों को कर्ज मुक्त किया जाए, डिजिटल कृषि मिशन किसानों से धोखा है। पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप किसानों की जमीन हड़पने का मॉडल हैं जिसको वापस लिया जाए। इस मौके पर जसबीर सिंह अजीजपुर, बलकार सिंह, दिलबाग सिंह तारापुर, वीर सिंह संधू, नैब सिंह, अजमेर सिंह संधू, हरभजन सिंह व सर्व कर्मचारी संघ के जिला सचिव गुलशन भारद्वाज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed