{"_id":"620021bb65800b7b30439f42","slug":"farmers-demand-special-girdawari-for-crops-damaged-by-rain-yamuna-nagar-news-knl981778121","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों की मांग बारिश से खराब हुई फसलों की सरकार कराए विशेष गिरदावरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों की मांग बारिश से खराब हुई फसलों की सरकार कराए विशेष गिरदावरी
विज्ञापन
बिलासपुर। भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने खंड के विभिन्न गांवों का दौरा किया। उन्होंने पिछले दिनों बारिश में खराब हुई फसलों की विशेष गिरदावरी करवाकर उचित मुआवजे की प्रशासन की मांग की। उधर खराब हुई फसलों की गिरदावरी के लिए जिला प्रशासन ने शेड्यूल जारी कर दिया है।
भारतीय किसान यूनियन के जिला उपाध्यक्ष गुरमेज सिंह कपूरी ने कहा कि किसान आंदोलन में जिले के विभिन्न गांवों से सैकड़ों किसान अपना परिवार व घर छोड़ आंदोलन में शामिल हुए थे। किसानों के अधिक संख्या में शामिल होने के परिणास्वरूप ही आंदोलन को सफलता मिली व केंद्र सरकार ने कृषि बिलों को वापस लिया। यूनियन आंदोलन में भाग लेने वाले किसानों के घर पहुंच कर उनको सम्मानित कर रही है। भाकियू के कुलदीप सिंह, सुनील कुमार, रविंद्र कुमार, सतीश कुमार, अमन, सतबीर, राज सिंह, सुलतान सिंह, जय सिंह, सरदूल सिंह, जय सिंह, सुरेंद्र सिंह, नीरज कुमार, बलविंद्र, शुभम, सतविंद्र, वीरेंद्र कुमार को सम्मानित किया गया। गुरमेज सिंह ने कहा कि भाकियू के पदाधिकारियों ने खंड के पीरूवाला, टेही, जुड्डा, चंदाखेड़ी, फेरूवाला, पाबनी सहित अनेक गांवों का दौरा कर बारिश में खराब हुई गेहूं, सरसों, गन्ना व पशुओं के चारे की फसलों को स्थिति को देखा। अचानक मौसम में परिवर्तन के कारण किसानों की फसलें खराब होने लगी है। खंड में सैकड़ों एकड़ फसल खराब होने के कगार पर पहुंच गई हैं, लेकिन आज तक सरकार के किसी भी नुमाइंदे ने प्रभावित क्षेत्रों को दौरा नहीं किया। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग करते हुए कहा कि सरकार जिन गांवों में बारिश के कारण गेहूं, गन्ने व सरसों की फसल खराब हुई तुरंत प्रभाव से विशेष गिरदावरी करवाकर किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए।
बाक्स
प्रशासन ने गिरदावरी के लिए जारी किया शेड्यूल
यमुनानगर। बारिश के पानी से खराब हुई फसलों की गिरदावरी के लिए जिला प्रशासन ने शेड्यूल जारी गिया है। डीसी
पार्थ गुप्ता ने बताया कि रबी फसल की गिरदावरी का कार्य शुरू हो चुका है। गिरदावरी के लिए पटवारी प्रत्येक गांव में मौके पर जाएंगे। फसलों की गिरदावरी का कार्य एक मार्च तक चलेगा। किसान अपना प्रार्थना पत्र संबंधित तहसील में दे सकते हैं या मौके पर पटवारी को अपनी फसलों की हालात दिखा सकते हैं। किसानों को चाहिए कि गिरदावरी के समय वे मौके पर उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि तहसील छछरौली हल्का बेगमपुर में नौ और 14 फरवरी को, जयधरी में 15 व 16 फरवरी को, जयधर में 19 व 23 फरवरी को, हरेवा में 24 व 25 फरवरी को व टापू जयधर में 28 व 29 फरवरी को पटवारी द्वारा रबी फसल के खराबी की गिरदावरी की जाएगी।