{"_id":"64ceb060bee41343cf00a47c","slug":"farmers-clashed-for-fertilizers-there-was-chaos-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-3543-2023-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: खाद के लिए भिड़े किसान, मची अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: खाद के लिए भिड़े किसान, मची अफरातफरी
Sun, 06 Aug 2023 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 06 Aug 2023 01:56 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
साढौरा। रसूलपुर पैक्स केंद्र पर शनिवार को खाद लेने कतार में लगे किसान आपस में ही उलझ गए। इस दौरान इतना हंगामा हुआ कि पुलिस को वहां पहुंच कर हालात संभालने पड़े। किसानों को बस एक ही बात का डर था कि कहीं वह यूरिया से वंचित न रह जाएं।
गांव लाहड़पुर के सुरेंद्र, ठसका के माम चंद व महमदपुर के जंगशेर ने बताया कि इस पैक्स से दर्जनों गांवों के किसान जुड़े हुए हैं। इन दिनों से किसानों को फसलों के लिए खाद की जरूरत है। आज सुबह खाद आने की सूचना मिली तो सैकड़ों किसान यहां खाद लेने के लिए पहुंच गए। खेतों में व्यस्त कई किसानों ने तो अपने परिवार की महिलाओं को ही खाद लेने के लिए भेज दिया। कड़कती धूप व उमस के मौसम में इन लोगों के लिए वहां छाया या पेयजल तक का प्रबंध नहीं था।
इन हालात में खाद न मिलने से परेशान किसानों के सब्र का बांध टूट गया और पहले खाद लेने की आपाधापी में यह लोग आपस में ही उलझ गए। बाद में खाद का स्टॉक खत्म हो जाने पर कई किसानों को बिना खाद लिए ही हताश वापस लौटना पड़ा। इस पर पैक्स केंद्र के कर्मचारियों ने फोन करके पुलिस को मौके पर बुला लिया। पुलिस को भी किसानों को समझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।