फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Farmers are worried about crop damage due to the change in weather.

Yamuna Nagar News: मौसम में बदलाव से किसानों को सता रही फसल खराब होने की चिंता

Thu, 02 Apr 2026 03:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 02 Apr 2026 03:31 AM IST
विज्ञापन
Farmers are worried about crop damage due to the change in weather.
शहर में सुबह से ही छाए रहे काले बादल। संवाद
जगाधरी। मौसम के बदले मिजाज से जहां किसानों को फसलों की चिंता सता रही है वहीं हवा चलने से सुबह ठंड और दोपहर धूप निकलने से गर्मी बढ़ रही है। इसके अलावा दोपहर बाद बादल छाने और रात को ठंडी हवा चलने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। मौसम के बदलाव का असर बुजुर्गों और बच्चों पर पड़ रहा है और अस्पतालों की ओपीड़ी में जुखाम और खांसी के मरीजों की संख्या बढ़ रही है।
विज्ञापन

जिले में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, इसका असर बुधवार सुबह भी देखने को मिला। सुबह आसमान साफ और धूप हल्की रही। इसके बाद धूप ने अपना असर दिखाया और पारा चढ़ कर 30 तक पहुंच गया। इस दौरान अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस तक रहा। इसके साथ दस किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली। सुबह जहां धूप से गर्मी का एहसास हुआ, वहीं दोपहर को आसमान पर बादल छाने लगे। इससे मौसम सुहाना बन गया। धूप न होने और हवा चलने से लोगों ने मौसम का खूब लुत्फ उठाया। इससे बाजारों में रौनक बढ़ गई। वहीं, दूसरी तरफ विशेषज्ञों ने पूरा सप्ताह मौसम ऐसा ही परिवर्तनशील रहने की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार वीरवार को तापमान में वृद्धि होगी और यह 33 से 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इसके साथ न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इसके बाद शुक्रवार से रविवार तक तापमान में कमी देखने को मिलेगी। शुक्रवार व रविवार को बारिश की संभावना है। संवाद
विज्ञापन

---------

शहर में सुबह से ही छाए रहे काले बादल। संवाद

शहर में सुबह से ही छाए रहे काले बादल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed