{"_id":"670da25c8e90c8c73b0439f4","slug":"farmers-are-upset-due-to-lack-of-lifting-and-purchase-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-126863-2024-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: उठान व खरीद न होने से किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: उठान व खरीद न होने से किसान परेशान
Tue, 15 Oct 2024 04:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 15 Oct 2024 04:29 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर/रादौर। अनाज मंडी रादौर में धान का उठान न होने से स्थिति बदतर हो गई है। साथ ही मंडी में खरीद एजेंसियों के कर्मचारी नहीं देखे जा रहे, जिससे किसान कई दिन से मंडी में धान लेकर परेशान घूम रहा है। किसानों की धान की फसल की नमी 15 प्रतिशत होने के बावजूद भी धान की सरकारी खरीद नहीं हो रही है।
मंडी में धान की फसल बेचने आए किसान ओमप्रकाश, राजेश कुमार, सुभाष, सुंदरलाल, रमेश, कृष्ण लाल ने बताया कि धान की फसल लाडवा मंडी में बेचते थे, पर लाडवा मंडी में जगह न होने से रादौर मंडी में धान बेचने के लिए आए थे। कई दिन से मंडी में धान की ट्रालियां लेकर आए हैं। धान की फसल में नमी 17 प्रतिशत प्रशासन द्वारा निर्धारित की गई है।
उनकी धान की फसल की नमी 15 प्रतिशत होने के बावजूद नहीं बिकी है। इससे वह परेशान हैं। पिछले वर्ष उनकी फसल हाथ के हाथ बिक गई थी, पर अब ऐसा नहीं है। ठेकेदार धनजय कुमार ने बताया कि इस बार वह तीन लाख रुपये खर्च कर बिहार से मजदूर लेकर आया था।
विज्ञापन
मंडी में धान की खरीद न होने और उठान न होने से मजदूर वापस जा रहे है। इससे उसका लाखों रुपये का घाटा हुआ। धान की फसल का उठान न होने से मंडी में स्थित चिंताजनक है। सरकार से अपील है कि जल्द उठान कार्य कार्य शुरू कराए, वहीं मिलर्स की हड़ताल को भी खत्म कराए, ताकि किसानों की फसल बिक सके।
कर्मचारियों व मिलर्स को किसानों को नाजायज परेशान न करने के बारे में कहा गया है। नियमानुसार ही सभी कार्य कराने के आदेश दिए गए हैं। धान की खरीद में किसी भी प्रकार का कट नहीं लगाया जाएगा। श्याम सिंह राणा, विधायक, रादौर।
मिलर्स को जल्द धान की फसल का उठान कराने की हिदायत दी गई है। यदि किसी मिलर्स को किसानों से नाजायज कट लगाते हुए पाया जाता है तो उसका लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा। किसानों को किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। - अमित कुमार, सचिव, मार्केट कमेटी।