फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Farmers are angered by the closure of farm access roads along the highway service lane

Yamuna Nagar News: हाईवे की सर्विस लेन के साथ खेत के रास्ते बंद करने से भड़के किसान

Tue, 30 Dec 2025 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 30 Dec 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Farmers are angered by the closure of farm access roads along the highway service lane
जगाधरी-व्यासपुर स्टेट हाईवे के किनारे धरना देते किसान। स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। कैल से ताजेवाला तक निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग पर सर्विस लेन के साथ लगते खेतों का रास्ता बंद किए जाने से किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। खेतों तक जाने के रास्ते बंद होने और पानी की निकासी की उचित व्यवस्था न होने से नाराज किसानों ने सोमवार को भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) के नेतृत्व में हरनौली के नजदीक निर्माणाधीन हाईवे के फ्लाईओवर के नीचे धरना-प्रदर्शन किया।
धरने की अगुवाई कर रहे भाकियू निदेशक मनदीप रोडछप्पर ने कहा कि सर्विस लेन के साथ खेतों के रास्ते बंद करने से किसानों का ट्रैक्टर- ट्राली और कृषि उपकरण तो दूर वहां से पैदल पहुंचना भी मुश्किल हो जाएगा। किसानों ने बताया कि जिनकी जमीन हाईवे के दोनों ओर है, उनकी जमीन पहले ही दो हिस्सों में बंट चुकी है। अब खेत तक पहुंचने वाले रास्तों को बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन

सर्विस लेन से लगते खेतों के साथ करीब छह फीट ऊंची सीमेंट की दीवारें बना दी गई हैं, जिससे किसान अपनी फसल की देखरेख, सिंचाई और कटाई के लिए खेतों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई किसानों को कई किलोमीटर घूमकर जाना पड़ रहा है, जिससे समय और खर्च दोनों बढ़ गए हैं। निदेशक मंदीप सिंह रोड छप्पर का कहना है कि जहां पानी की निकासी के लिए पाइप डाले जाने थे, वहां कोई इंतजाम नहीं किया गया। बारिश के मौसम में इससे खेतों में पानी भरने और फसल खराब होने का खतरा बना हुआ है। करीब 13 गांवों के किसानों के खेतों के रास्तों को बंद कर दिया गया। अब मुख्य रास्ते से जो खेत दूर हैं वहां के लिए किसान को अलग से रास्ता छोड़ना पड़ेगा।
सर्विस लेन के साथ वैकल्पिक रास्ता देने की कोई व्यवस्था नहीं की गई। खेतों तक रास्ता नहीं होने का सीधा असर खेती पर पड़ रहा है। खाद, बीज, दवा और सिंचाई के साधन खेतों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। इससे किसान आर्थिक नुकसान झेलने को मजबूर होना पड़ेगा।

धरना की सूचना पाते ही थाना सदर जगाधरी एसएचओ राजिंद्र सिंह, तहसीलदार व एनएचआई के इंजीनियर मौके पर पहुंचे और किसानों से बातचीत की। एनएचएआई के अधिकारियों ने किसानों को बताया कि सर्विस लेन इसलिए बंद किए जा रहे हैं ताकि कोई जंगली जानवर हाईवे पर न चढ़े। वहीं किसानों ने प्रशासन और एनएचआई को 15 दिन का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि इस अवधि में खेतों तक आने-जाने के रास्ते और पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो हाईवे निर्माण रोक दिया जाएगा। धरने में युवा अध्यक्ष संदीप टोपरा, जिला सचिव विक्रांत ससौली, जगाधरी ब्लॉक अध्यक्ष परमजीत पम्मी, ईश्वर टोपरा, महेंद्र सिंह, व्यासपुर ब्लॉक प्रधान नैब सिंह बूड़ेढी, सतेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed