फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   farmer-ymn

धान के कम दाम मिलने पर भड़के किसान

Thu, 10 Sep 2015 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर Updated Thu, 10 Sep 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
धान के कम दाम मिलने पर गुस्साए किसानों ने वीरवार को मंडी चौक रादौर पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश सचिव विजय मेहता के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। किसानों ने सरकार से मांग की कि सरकार बारीक धान की खरीद की जिम्मेदारी खुद उठाए।
विज्ञापन


धान की सरकारी खरीद 15 सितंबर से की जाए। किसानों ने सरकार को चेतावनी दी कि यदि सुध नहीं ली तो किसान 30 सितंबर को चार घंटे के लिए दिल्ली के सभी रास्तों को जाम करके रोष प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन


विजय मेहता ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में किसानों को मंडियों में धान के बेहद कम दाम मिल रहे हैं। लागत मूल्य भी नहीं मिल पा रहा है। 1509 किस्म के धान के मात्र 1200 से 1400 रुपये प्रति क्विंटल दाम मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार बारीक धान को हैफेड व कान्फेड एजेंसियों के माध्यम से खरीदने की व्यवस्था करे। बारीक धान को तीन हजार रुपये प्रति क्विंटल व मोटे धान को दो हजार रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से खरीदा जाए। अब तक स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू न होने पर भी रोष जताया।

प्रदर्शन में धर्मबीर अमलोहा, शमशेर, रविंद्र, कर्मबीर, जयपाल चमरोडी, नाथराम, पवन बुबका, सुरेंद्र अमलोहा, ऋषिपाल, शमशेर बुबका, रविंद्र बुबका, राजकुमार चमरोडी, श्रीकुमार चमरोडी, बबलू दोहली, समयसिंह, सुखबीर, इंद्रजीत, राजकुमार अलाहर शामिल हुए।

इस बार जिले के धान उत्पादक किसानों को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। एक तरफ सरकार द्वारा खरीदे जाने वाले धान का भाव लागत से कम मिल रहा है। दूसरी तरफ व्यापारियों द्वारा खरीदे जाने वाले धान की कीमत काफी कम होने से किसानों की कमर ही टूट गई है।

कृषि विभाग के मुताबिक इस बार जिले में करीब 70 प्रतिशत मोटे धान की पैदावार हुई है, जिसकी खरीद सरकार की ओर से की जाती है। सरकार की ओर से यह धान 1450 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जा रहा है। वहीं 30 प्रतिशत बारीक धान की खरीद व्यापारियों द्वारा की जाती है। बारीक धान में बासमती धान आता है, जिसे निर्यातक खरीदते हैं। बारीक धान के दाम काफी नीचे आ गए हैं।


बारीक धान में 1509 किस्म का धान आता है। इस साल व्यापारी इसे करीब 1300 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर खरीद रहे हैं। इस बार रादौर क्षेत्र में 40 से 45 प्रतिशत किसानों ने 1509 किस्म के धान की खेती की थी। जो उनके लिए घाटे का सौदा साबित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed