फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Farmer Shot Dead While Out for Morning Walk

Yamuna Nagar News: सुबह सैर पर निकले किसान की गोली मारकर हत्या

Tue, 12 May 2026 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 12 May 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Farmer Shot Dead While Out for Morning Walk
घटनास्थल का निरीक्षण करते एसपी, डीएसपी व अन्य अ​धिकारी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। छप्पर थाना क्षेत्र के बाल छप्पर गांव में सोमवार सुबह सैर पर निकले एक किसान की अज्ञात बाइक सवार हमलावर ने गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी हेलमेट लगाए था और वारदात को अंजाम देकर मौके से भाग गया। पुलिस ने हत्यारे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही है। मृतक की पहचान गांव बाल छप्पर निवासी सतनाम सिंह के रूप में हुई है। वह खेतीबाड़ी कर अपना जीवनयापन करते थे और गांव में अकेले रहते थे। उनकी पत्नी परवीन कौर 2020 से हिमाचल प्रदेश में अपने रिश्तेदार के यहां रही हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि सतनाम सिंह रोजाना की तरह सोमवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे गांव के बाहर सैर के लिए निकले थे।
विज्ञापन

इसी दौरान बाइक पर सवार अज्ञात हमलावर वहां पहुंचा और उन पर दो राउंड फायर कर दिए। जिनमें से एक गोली छाती व दूसरी कंधे के पास लगी। गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। उन्हें अस्पताल ले जाया गया परंतु तब तक बहुत देर हो चुकी थी। ग्रामीणों के अनुसार सतनाम सिंह मूक बधिर थे। वह न सुन सकते थे और न ही बोल पाते थे। शांत स्वभाव के थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही छप्पर थाना पुलिस, सीआईए टीम और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मौके से साक्ष्य जुटाए। डीएसपी रजत गुलिया ने बताया कि हत्या के सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।
पुलिस आरोपी की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। फुटेज से पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बाइक सवार हमलावर किधर से आया और वारदात को अंजाम देकर किस रास्ते से भागा। पुलिस ने दावा है कि आरोपी को गिरफ्तार कर हत्याकांड का जल्द खुलासा किया जाएगा।
सतनाम का बेटा पूर्व सरपंच के पति की हत्या में वांछित

छप्पर क्षेत्र के चर्चित रसपाल सिंह हत्याकांड में आरोपी सतनाम सिंह का बेटा वीरेंद्र वांछित है। मई 2020 में गांव बाल छप्पर की सरपंच सतनाम कौर के पति 45 वर्षीय रसपाल सिंह की पाबनी रोड स्थित खेतों के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आरोप है कि जैसे ही रसपाल कार से उतरकर खेतों की ओर बढ़े, तभी एक्टिवा पर पहुंचे वीरेंद्र ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। रसपाल की छाती और पेट में नौ गोलियां लगी थीं। जांच में सामने आया था कि गांव में दो कनाल जमीन से अवैध कब्जा हटाने और वहां सोलर पैनल लगाने की प्रक्रिया के बाद रंजिश बढ़ी थी। इसी विवाद के चलते पहले भी रसपाल के घर पर दो बार फायरिंग हो चुकी थी।
किसान के बेटे ने मां को दी थी धमकी

सतनाम सिंह हत्याकांड में नया खुलासा हुआ है। मृतक के लड़के के मौसेरे भाई गगनदीप ने बताया कि वारदात से दो दिन पहले बेटे वीरेंद्र ने अपनी मां को फोन कर जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद पिता सतनाम सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। परिवार ने मामले में गंभीर आशंका जताते हुए पुलिस से सुरक्षा बढ़ाने और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
फोन पर बोला बेटा - पिता की हत्या का बदला लेकर रहूंगा
संवाद न्यूज एजेंसी

यमुनानगर। पूर्व सरपंच के पति रसपाल सिंह हत्याकांड में वाछिंत मृतक के बेटे वीरेंद्र ने अपने पिता की हत्या के बाद मां को फोन किया। फोन पर उसने कहां की वह अपने पिता की हत्या का बदला लेकर रहेगा। छह साल से हत्या के मामले में वांछित आरोपी का अचानक फोन आना पुलिस के लिए चुनौती बन गया है। पुलिस दोनों हत्याकांड की कडियों को जोड़कर जांच कर रही है।

वांछित आरोपी वीरेंद्र के मौसेरे भाई गगनदीप ने बताया कि पिता की हत्या के बाद करीब छह वर्ष बाद विदेश के नंबर से वीरेंद्र ने परिवार से संपर्क किया। उसने अपनी मां को फोन कर पिता की हत्या का बदला लेने की बात कही। गगनदीप ने बताया कि वीरेंद्र पहले भी अपनी मां और अन्य रिश्तेदारों को धमकी दे चुका है, जिससे परिवार में दहशत का माहौल है।


वीरेंद्र पूर्व सरपंच के पति रसपाल सिंह की हत्या के मामले में नामजद आरोपी है और वारदात के बाद से ही वांछित चल रहा है। ऐसे में विदेश से फोन आने की बात सामने आने के बाद पुलिस अब कॉल की लोकेशन और तकनीकी पहलुओं की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

घटनास्थल का निरीक्षण करते एसपी, डीएसपी व अन्य अधिकारी। संवाद

घटनास्थल का निरीक्षण करते एसपी, डीएसपी व अन्य अधिकारी। संवाद

घटनास्थल का निरीक्षण करते एसपी, डीएसपी व अन्य अधिकारी। संवाद

घटनास्थल का निरीक्षण करते एसपी, डीएसपी व अन्य अधिकारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed