फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Farmer service center operator accused of supplying urea arrested

Yamuna Nagar News: यूरिया सप्लाई करने का आरोपी किसान सेवा केंद्र का संचालक गिरफ्तार

Sun, 11 Feb 2024 03:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 11 Feb 2024 03:05 AM IST
विज्ञापन
Farmer service center operator accused of supplying urea arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




यमुनानगर। मानकपुर औद्योगिक क्षेत्र में पकड़ी खाद से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को वैध दिखाने के लिए फर्जी बिल और रिपोर्ट तैयार करने के मामले में पुलिस ने किसान सेवा केंद्र के संचालक भूखड़ी निवासी ब्रजेश कुमार उर्फ रिंकू को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि ब्रजेश उर्फ रिंकू ने अपने केंद्र से यह खाद सप्लाई की थी। पुलिस ने आरोपी का स्टाॅक रजिस्टर व पीओएस मशीन कब्जे में ले लिया है। वहीं, एक दिन पहले से गिरफ्तार आरोपी खाद डीलर भटौली निवासी सुमित कुमार दो दिन के रिमांड पर है, जिससे पूछताछ की जा रही है। मामले में पहले ही कृषि विभाग के गुणवत्ता नियंत्रण निरीक्षक बलबीर सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया है, हालांकि अभी उनकी गिरफ्तारी नहीं की गई है।
पूछताछ में आरोपी सुमित ने बताया कि मानकपुर में पांच फरवरी को पकड़े 130 बैग यूरिया खाद किसान सेवा केंद्र के संचालक भूखड़ी निवासी ब्रजेश कुमार उर्फ रिंकू से ही लिया गया था, जिसे फैक्ट्री में सप्लाई करना था। इससे पहले पुलिस ने पकड़ लिया था। इसके बाद सुमित ने फर्जी बिल अपनी फर्म के नाम से बनाकर फैक्ट्री मालिक अनेश गर्ग को भिजवा दिया था। आरोप है कि कृषि विभाग के गुणवत्ता नियंत्रक निरीक्षक डा. बलबीर भान ने इन बिलों के आधार पर पुलिस को झूठी रिपोर्ट दी। इसके लिए उसने प्लाईवुड फैक्ट्री संचालक से दो लाख रुपये भी लिए। इसमें से 50 हजार रुपये यूरिया खाद की ट्रॉली पकड़ने के दौरान मौके पर पहुंचे कुछ यूट्यूबरों को दिए गए। पूछताछ के बाद कृषि योग्य यूरिया के प्लाईवुड व ग्लू फैक्ट्रियों में अवैध रूप से सप्लाई करने के खेल में शामिल कई आरोपियों पर गाज गिर सकती है, जिसमें फैक्ट्री मालिक व उससे रुपये लेने वाले सोशल मीडिया कर्मी (यूट्यूबर) भी शामिल बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन



इंस्पेक्टर अनंत राम ने बताया कि मामले में गिरफ्तार किसान सेवा केंद्र के संचालक भूखड़ी निवासी ब्रजेश कुमार उर्फ रिंकू को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इससे पूर्व उससे स्टॉक रजिस्टर व पीओएस मशीन कब्जे में ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में अभी कृषि विभाग के कुछ अधिकारियों से भी पूछताछ की जा सकती है। कारण कि अभी विभाग के गुणवत्ता नियंत्रण निरीक्षक को गिरफ्तार नहीं किया गया है। उनकी गिरफ्तारी के बाद विभाग के अन्य अधिकारियों के नाम भी उजागर हो सकते हैं, जो कृषि योग्य यूरिया को प्लाईवुड व ग्लू फैक्ट्रियों में अवैध रूप से सप्लाई का खेल खेलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed