फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   farmer protested home minister of haryana

गृहमंत्री के काफिले को काले झंडे दिखाने हाईवे पर पहुंचे किसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
farmer protested home minister of haryana
अंबाला से हरिद्वार जा रहे प्रदेश के गृह मंत्री अनिल विज को काले झंडे दिखाने के लिए किसान नेशनल हाईवे नंबर 344 पर पहुंचे। भारतीय किसान यूनियन के डायरेक्टर मंदीप सिंह रोडछप्पर की अगुवाई में हाईवे पर पहुंचे किसानोें की पुलिस अधिकारियों से बहस भी हुई। गृहमंत्री का काफिला आते देख पुलिस कर्मियों ने काला झंडा दिखा रहे किसानों को जबरदस्ती हाईवे से खदेड़ दिया। काफिला वहां से गुजरने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

दरअसल गृहमंत्री के निकलने की पुलिस को पहले ही सूचना थी। काफी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। इसकी भनक किसानों को भी लग गई और भाकियू के डायरेक्टर मंदीप सिंह की अगुवाई में किसान रोड छप्पर मोड पर पहुंच गए। गृहमंत्री का काफिला आते देख किसान झंडा दिखाने के लिए काफिले की ओर बढ़े। इस दौरान यातायात पुलिस मौके पर पहुंची और मंदीप को जबरदस्ती उठाकर रोड से दूर ले जाने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस और किसानों के बीच बहस हुई। किसान काले झंडे दिखाने की जिद पर अड़े थे।
विज्ञापन

मंदीप रोड छप्पर ने कहा कि कृषि कानूनों को वापस लिए जाने की मांग को लेकर किसान लंबे समय से प्रदर्शन कर रहे हैं। दिल्ली बार्डर पर धरने पर बैठे हैं। उकृषि कानून किसानों के हित में नहीं है। कृषि कानूनों को वापस लिया जाना चाहिए, लेकिन सरकार उनकी मांग को मानने के लिए तैयार नहीं है। किसानों ने एलान किया हुआ है कि जब तक कृषि कानूनों को वापस नहीं लिया जाता, तब तक भाजपा के हर कार्यक्रम का विरोध किया जाएगा। इस दौरान किसान गरिंद्र सिंह, चेतन सिंह व बलविंद्र सिंह भी उनके साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पुलिस प्रवक्ता चमकौर सिंह ने बताया कि सोमवार को गृहमंत्री अनिल विज की काफिला गुजरना था। टोल प्लाजा छप्पर के पास भाकियू नेता गृह मंत्री का विरोध करना चाहते थे। पुलिस ने उन्हें अपने मकसद में कामयाब नहीं होने दिया। गृहमंत्री अनिल विज का काफिला बिना किसी रुकावट के निकल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed