फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Farmer and laborer's son became police sub-inspector, Yamunanagar

किसान और मजदूर के बेटे बने पुलिस सब-इंस्पेक्टर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Farmer and laborer's son became police sub-inspector, Yamunanagar
राहुल। - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। हौसला बुलंद हो तो कामयाबी खुद ही कदम चूमती है। इन लाइनों को चरितार्थ कर दिखाया है साढौरा से एक किसान और मजदूर के बेटों ने। दोनों ने पुलिस सब-इंस्पेक्टर बनकर साढ़ौरा का नाम जिले और प्रदेश में रोशन किया है। इस उपलब्धि पर एचएससी चेयरमैन भोपाल खदरी समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दोनोें को बधाई दी है।
गांव शामपुर निवासी राहुल पुत्र शमशेर सिंह ने बताया कि जब उसे सब-इंस्पेक्टर बनने का पता चला तो उसकी खुशी कोई ठिकाना नहीं था पिछले सात वर्षों की कड़ी मेहनत आज सफल हुई। राहुल ने बताया कि वह किसान परिवार से है। परिवार में सभी लोग खेतीबाड़ी करते हैं। बचपन से पुलिस में जाने की इच्छा थी। इसके लिए वह पिछले सात वर्षों से कड़ी मेहनत भी कर रहे थे। मेरिट लिस्ट में कभी एक नंबर से रह जाते तो कभी दो नंबर पर पीछे रह जाते थे। इस बार भगवान ने उनकी सुनी और मेरिट लिस्ट में उनका नाम आया।
विज्ञापन

वहीं साढौरा निवासी मोहल्ला रामदसिया के कमल पुत्र ओम चंद ने बताया कि रात से ही बधाई देने के लिए रिश्तेदारों व दोस्तों के फोन आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह बहुत ही गरीब परिवार से है। उनके पिता मजदूरी काम करते हैं। जब पिता की कमाई से परिवार का गुजरा नहीं चल रहा था तो उन्होंने 2016 से पढ़ाई के साथ साथ नीलकमल स्टूडियो पर काम करना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

काम के साथ उन्होंने अपनी पुलिस में जाने की इच्छा को मरने नहीं दिया और समय निकालकर पूरी लगन व मेहनत से अपने लक्ष्य की तरफ चलते रहे। बचपन से ही पुलिस में भर्ती होने का सपना था। जिसके पीछे उनका कहना है कि लोग पुलिस से डरते है और इस फील्ड में भ्रष्टाचार है, जिस पर अंकुश लगाने के लिए उन्होंने पुलिस सेवा चुनी और भविष्य में भी पढ़ाई को जारी रख कर आईपीएस बनाने का सपना पूरा करेंगे।

दोनों युवकों ने निष्पक्ष भर्ती के लिए हरियाणा सरकार का धन्यवाद किया। साथ ही बताया कि एचएससी चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी का रात को एक बजे बधाई देने के लिए फोन आया, जिसके लिए हम उनके आभारी हैं। इसके अलावा गांव और आसपास के लोग दोनों के बधाई देने के लिए उनके घर पहुंच रहे हैं।

कमल।

कमल।- फोटो : Yamuna Nagar

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed