फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Family photos are being shared on Instagram using fake accounts

Yamuna Nagar News: इंस्टाग्राम पर फेक आईडी से परिवार की तस्वीरें वायरल

Tue, 13 Jan 2026 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 13 Jan 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Family photos are being shared on Instagram using fake accounts
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। इंस्टाग्राम पर फेक आईडी बनाकर निजी तस्वीरें वायरल करने और अभद्र टिप्पणियां करने का एक गंभीर मामला सामने आया है। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शहर की प्रोफेसर कॉलोनी निवासी अनिल कुमार ने शिकायत में चार युवकों पर इंस्टाग्राम के जरिए उनकी और उनके परिवार की तस्वीरें वायरल कर मानसिक प्रताड़ना देने का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि इस हरकत से न केवल उनकी सामाजिक छवि को नुकसान पहुंचा, बल्कि परिवार के सदस्य भी गहरे तनाव में आ गए।
विज्ञापन

उन्होंने शिकायत में बताया कि उन्हें एक परिचित के माध्यम से जानकारी मिली थी कि इंस्टाग्राम पर किसी फेक आईडी से उनकी और उनके परिवार के सदस्यों की तस्वीरें वायरल की जा रही हैं। जांच करने पर सामने आया कि यह तस्वीरें 27 अक्टूबर 2025 से लेकर 11 जनवरी 2026 तक लगातार वायरल की जाती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि इन तस्वीरों पर आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणियां भी की गईं, जिससे उनकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची। पीड़ित के अनुसार जब उन्होंने इस पूरे मामले की पड़ताल की तो फेक आईडी बनाने और फोटो वायरल करने में देव सिंह, आस्था, रणबीर और शिवम के नाम सामने आए।

जब उन्हों ने आरोपियों से इस हरकत का विरोध किया और तस्वीरें हटाने के लिए कहा, तो उन्होंने उल्टा जान से मारने की धमकी दे दी। साइबर क्राइम थाना पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर आईटी एक्ट सहित अन्य संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सोशल मीडिया अकाउंट्स, मोबाइल और डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed