फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Family members created ruckus in the crematorium to perform coronation of Corona-infected patient

कोरोना संक्रमित मरीज के संस्कार करने को लेकर परिजनों ने श्मशान में किया हंगामा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
Family members created ruckus in the crematorium to perform coronation of Corona-infected patient
यमुनानगर। कोरोना की दूसरी लहर का अब अंतिम समय आ गया है। स्थिति में सुधार हो रहा है। नए संक्रमितों का आंकड़ा भी घट गया है, वहीं स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़ने लगी है। मंगलवार को 396 लोग कोरोना से स्वस्थ हुए, जबकि 162 नए कोरोना संक्रमित केस पाए गए हैं। कोरोना गाइडलाइन के तहत आठ शवों का संस्कार हुआ। जबकि स्वास्थ्य विभाग ने एक शव की पुष्टि की है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, गोविंद विहार कॉलोनी निवासी 60 वर्षीय वृद्ध की कोरोना से मुलाना मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, अंबाला के सांपला निवासी 43 वर्षीय महिला, गांव लाकडपुर से 54 वर्षीय अधेड़, हैबतपुर से 34 वर्षीय युवक, भगवानपुर से 72 वर्षीय वृद्ध, भागीरथ कॉलोनी से 55 वर्षीय अधेड़ व पुराना हमीदा निवासी 60 वर्षीय महिला की मौत सिविल अस्पताल में हो गई। सभी का अंतिम संस्कार कोरोना गाइडलाइन से कराया गया।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित मरीज के संस्कार करने को लेकर परिजनों ने श्मशान में किया हंगामा
-पुलिस के पहुंचने पर हुआ मामला शांत, निगम कर्मचारियों ने कहा श्मशान घाट में हो पुलिस की तैनाती
यमुनानगर। कोरोना संक्रमित शव के अंतिम संस्कार को लेकर जगाधरी श्मशान घाट में अंतिम संस्कार को लेकर हंगामा हो गया। मृतक के परिजन नगर निगम कर्मचारियों के साथ मारपीट पर उतारू हो गए। हालांकि श्मशान घाट में दो पुलिसकर्मी बाइक पर पहुंच गए इसके बाद हंगामा शांत हुआ और लगभग एक घंटे के बाद शव का अंतिम संस्कार हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, दंडवा माजरा निवासी 45 वर्षीय अधेड़ की मौत एक निजी अस्पताल में कोरोना से हो गई। अस्पताल प्रशासन ने शव को मोर्चरी में पहुंचा दिया। मोर्चरी से शव को एंबुलेंस के माध्यम से जगाधरी श्मशान घाट में पहुंचाया गया, जैसे ही श्मशान शव को अंतिम संस्कार के लिए नगर निगम कर्मचारियों ने उतारा तो परिजन खुद अंतिम संस्कार करने की जिद्द करने लगे। श्मशान घाट में लगभग 150 लोग पहुंच गए और श्मशान घाट का अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। ऐसे में नगर निगम के कर्मचारी घबरा गए और उन्होंने सेनेटरी इंस्पेक्टर अमित कांबोज को फोन कर बुला। जब वह वहां पहुंचे तो मृतक से श्मशान का गेट काफी जद्दोजहद के बाद खुलवाया। मामले के बारे में जानकारी ली। सेनेटरी इंस्पेक्टर ने बताया कि श्मशान घाट में शव का अंतिम संस्कार करने को लेकर परिजन जिद कर रहे थे। लगभग 150 से ज्यादा लोग श्मशान घाट में घुसे और कर्मचारियों से अभद्रता करने लगे। उन्होंने बताया कि श्मशान घाट के अंदर तक महिलाएं भी आ गईं। कोरोना प्रोटोकॉल के तहत शव के संस्कार में परिजनों के 11 लोग ही रह सकते हैं। आरोप है कि मृतक के परिजनों ने कोरोना का प्रोटोकॉल तोड़ा है और नगर निगम के कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार किया है। उन्होंने बताया कि श्मशान घाट के बाहर से बाइक सवार दो पुलिस कर्मियों के पहुंचने पर मामला शांत हुआ। यह घटना शाम चार बजे की है। नगर निगम कर्मचारियों ने कहा कि श्मशान घाट में पुलिस की तैनाती होनी चाहिए। जिससे कोई हंगामा और कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार न कर सके।
यह है स्थिति
पॉजिटिव आए 162
स्वस्थ हुए मरीज 396
रिपोर्ट लंबित 1487
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक मौत 343
अब तक पॉजिटिव केस 22,870
अब तक स्वस्थ हुए 21,305
कोरोना के एक्टिव केस 1222
होम आइसोलेशन में मरीज 826
अब तक हुई सैंपलिंग 3,13,299
सैंपलिंग के बाद निगेटिव 2,86,112
जिले का रिकवरी रेट 93.15 प्रतिशत
जिले का पॉजिटिविटी रेट 7.29 प्रतिशत
एक्टिव कंटेनमेंट जोन 632
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed