फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Family created ruckus over the death of married woman, accused of murder

Yamuna Nagar News: विवाहिता की मौत पर परिजनों ने किया हंगामा, हत्या का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Oct 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Family created ruckus over the death of married woman, accused of murder
पुराना हमीदा की कृष्णा कॉलोनी निवासी विवाहिता की मौत के बाद परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस के बाहर हंगाम कर दिया। परिजनों ने विवाहित की मौत का आरोप उसके पति अकरम व अन्य पर लगाया है। इस दौरान पुलिस को परिजनों को समझाने में काफी माथ पच्ची करनी पड़ी, लेकिन परिजन इस बात पर अड़े हुए थे आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। आरोप है पुलिस को दी शिकायत में आरोपियों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाया था, लेकिन उनकी शिकायत को बदल दिया। लेकिन मौके पर पहुंचे शहर यमुनानगर थाना प्रभारी जगदीश चंद्र ने कहा कि पुलिस को जैसे ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलेगी, उसके अनुसार इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी। यूपी के गांव संसारपुर निवासी इमरान ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसकी बहन सितारा की शादी हमीदा के अकबर से हुई थी। सितारा कपड़ों पर स्त्री कर परिवार चलाती थी।
विज्ञापन


मृतका के भाई इमरान ने बताया कि उसने पुलिस को शिकायत दी थी कि बहन सितारा से उसके ससुराल वाले और पड़ोसी मारपीट करते थे। उसका पति अकबर कहता था कि उसे उसके साथ नहीं रहना। आरोप है आरोपी मानसिक तौर पर प्रताड़ित करते थे। कई बार सितारा के पति और अन्य को समझाया, लेकिन वे अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। 26 अक्तूबर की रात पता चला कि ससुराल वालों ने सितारा को दुप्पटे से गला घोंटकर हत्या कर दी है। वहीं शव अब पोस्टमार्टम हाउस में रखा है। भाई इमरान का कहना है वे सितारा की मौत का इंसाफ लेकर रहेंगे। अगर उनकी सुनवाई नहीं हुई तो वह उच्च अधिकारियों से मिल कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed