{"_id":"6653aacfdfec02aed80d6ed4","slug":"family-attacked-with-sword-and-rod-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-119521-2024-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: परिवार पर तलवार, रॉड से किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: परिवार पर तलवार, रॉड से किया हमला
Mon, 27 May 2024 03:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 27 May 2024 03:04 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। बालछप्पर गांव में रंजिश के चलते आरोपियों ने घर में घुसकर परिवार के सदस्यों पर रॉड व तलवार से हमला कर घायल कर दिया। घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में सलखन सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले उसकी गांव के ही शमशेर सिंह व मनरूफ सिंह के साथ कहासुनी हो गई थी। वह 24 मई की रातपरिवार के साथ घर मेंं था। इस दौरान शमशेर सिंह अपने साथी मनरूफ सिंह, रविंद्रपाल सिंह, जशनदीप, दलजीत कौर, सिमरनजीत कौर के साथ मिलकर उसके घर में घुस गए।
आरोपियों उन पर रॉड व तलवार से हमला कर दिया। हमले में वह तथा उसके परिवार के तीन सदस्य घायल हो गए। मारपीट की आवाज सुनकर जब अन्य लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने केस दर्ज जांच शुरू कर दी है।