फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Family attacked in land dispute, four injured

Yamuna Nagar News: जमीन विवाद में परिवार पर हमला, चार लोग घायल

Thu, 02 Mar 2023 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 02 Mar 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Family attacked in land dispute, four injured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। गांव बापौली में जमीनी विवाद में कुछ लोगों ने एक परिवार के लोगों पर तेजधार हथियारों से घर में घुस कर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। हमले में एक महिला सहित चार लोग घायल हुए है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर हमलावरों के विरूद्ध मामला दर्ज किया है।
गांव बापौली निवासी रणजीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गांव में खेती बाड़ी का काम करता है। गांव में उसके आसपास की भूमि पर कुछ लोगों ने कब्जा किया हुआ था। जिसकी उसने निशानदेही करवाई थी। जिसके बाद से उसके परिवार के बलदेव सिंह, सुखदेव सिंह, जसविंदर सिंह उससे रंजिश रखने लगे। उनका एक सांझा टयूबवेल भी लगा हुआ है। 25 फरवरी को सुखदेव व बलदेव ने ट्यूबवेल के ग्रीफ निकालकर छिपा दिए। जिसके बारे में उसने गांव के सरपंच को बताया।
विज्ञापन

सरपंच के कहने पर उपरोक्त लोगों ने ग्रीफ वापस कर दिए। 27 फरवरी की शाम को लगभग 8 बजे वह अपने लड़के कुलदीप, भाई बलबीर सिंह व उसका लड़का कर्ण सिंह उसके घर के बाहर खड़े थे और आपस में बाते कर रहे थे। इस दौरान बलदेव, सुखदेव, मनदीप, जसविंदर, सुरेश कुमार, अभिषेक, हिमांशु आदि आए और उन्हें गालियां देने लगे। उन्होंने जब इसका विरोध किया तो भीम सिंह, सुरेश कुमार आदि ने मिलकर उन पर हमला कर दिया। उनके ऊपर रॉड, सरिया, लोहा पत्ती से हमले किए गए। जब वह अपनी जान बचाने के लिए अपने घर में भागे तो उन्होंने उन पर घर में घुसकर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जब उसके लड़के कुलदीप, भाई बलबीर, उसका लड़का कर्ण सिंह व उसकी पत्नी ऊषा उसे हमलावरों से छुड़वाने लगी तो उन्होंने उनके साथ भी मारपीट कर उन्हें चोट पहुंचाई। शोर गुल सुनकर गांव के काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे तो हमलावर मौके पर फरार हो गए। उन्हें घायल अवस्था में सिविल अस्पताल यमुनानगर दाखिल करवाया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर नौ लोगों को नामजद करते हुए अन्य पर मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed