फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   fake RC in yamunanagar

फर्जी आरसी मामला: पुलिस ने राजेंद्र डांगी का लिया पांच दिन तो, एक दिन के रादारी रिमांड पर अमित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 02:40 AM IST
विज्ञापन
fake RC in yamunanagar
फाइनेंस वाहनों की फर्जी आरसी बनाने के मामले में मास्टरमाइंड आरोपी अमित और एमआरसी राजेंद्र डांगी का वीरवार को रिमांड पूरा हो गया। छह दिन बाद यमुनानगर एसआईटी ने राजेंद्र डांगी को फिर से कोर्ट में पेश किया। पुलिस ने कोर्ट से राजेंद्र को फिर से पांच दिन के रिमांड पर लिया है। वहीं मास्टरमाइंड कंप्यूटर ऑपरेटर अमित को सिरसा पुलिस ने एक दिन के ट्रांजिट रिमांड पर लिया है। शुक्रवार को पुलिस अमित को कोर्ट में पेश करेगी। बताया जा रहा है कि अमित और राजेंद्र से पुलिस को जो फाइल व दस्तावेज चाहिए थे वे अभी तक नहीं मिल पाए हैं।
विज्ञापन

रिमांड के दौरान पुलिस ने एमआरसी राजेंद्र डांगी से एक लाख रुपये बरामद किए हैं, जबकि आरोपी अमित से 22 लाख के बाद तीन लाख रुपये और बरामद किये गये हैं। तीन दिन से पुलिस दोनों को लेकर ई-दिशा केंद्र के ऊपर बने रिकार्ड रूम में फाइलें ढूंढने के लिए ला रही है, लेकिन केस संबंधी दस्तावेज नहीं मिले हैं। एसआईटी सदस्य इंस्पेक्टर सुखबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने राजेंद्र को पांच दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी अमित को पुलिस ने एक दिन के ट्रांजिट रिमांड पर लिया है। वहीं अब तक अमित स्वयं को पाक साफ बता रहा है। उसका कहना है कि उसे साजिश के तहत फंसाया जा रहा है।
विज्ञापन

करोड़ों का है खेल, 25 लाख ही बरामद
फर्जी आरसी का खेल करोड़ों रुपये का है, लेकिन अभी तक इसमें पुलिस को कोई बड़ी सफलता हाथ नहीं लगी है। बिलासपुर एसडीएम कार्यालय में 29 वाहनों का मामला है तो यमुनानगर एसडीएम कार्यालय में पांच सौ से ज्यादा वाहनों के रजिस्ट्रेशन का मामला है। पुलिस इसमें तीनों आरोपियों से सिर्फ सवा 25 लाख रुपये बरामद कर पाई है। जबकि खेल साढ़े तीन से चार करोड़ रुपये का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed