फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Fake goods recovered from two shopkeepers, case

Yamuna Nagar News: दो दुकानदारों से नकली सामान बरामद, केस

Thu, 26 Oct 2023 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 26 Oct 2023 02:01 AM IST
विज्ञापन
Fake goods recovered from two shopkeepers, case
यमुनानगर। खेड़ा मोहल्ला बाजार में हिंदुस्तान यूनीलीवर कंपनी के नाम से नकली कॉस्मेटिक बेचने की सूचना मिलने पर कंपनी के अधिकृत ऑपरेशन मैनेजर उदित तिवारी की टीम ने छापामारा। इस दौरान उन्होंने दो दुकानदारों को हिंदुस्तान यूनीलीवर कंपनी के नाम से नकली कॉस्मेटिक बेचते हुए पकड़ा। पुलिस ने कंपनी के अधिकारियों की शिकायत पर दोनों दुकानदारों के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कंपनी के अधिकृत ऑपरेशन मैनेजर उदित तिवारी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी शहर थाना क्षेत्र के खेड़ा मोहल्ला स्थित मार्केट में सरदार जी बैंगल स्टोर व गगन बैंगल्स में हिन्दुस्तान यूनीलीवर कंपनी के नाम से नकली कॉस्मेटिक सामान बेचा जा रहा है। सूचना के आधार पर उन्होंने अपनी टीम के साथ दोनों दुकानों में छापेमारी की। इस दौरान उन्हें हिंदुस्तान यूनीलीवर के नाम से कई प्रोडक्ट मिले हैं। जांच में ये फर्जी निकले हैं। इन सभी प्रोडक्ट को कब्जे में लिया गया है। इसके बाद अधिकारियों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। शहर थाना पुलिस के जांच अधिकारी अनिल कुमार का कहना है कि उदित तिवारी की शिकायत पर दोनों दुकानदारों के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed